img

Asia Cup 2023 Finals: Mohammad Siraj का ऐतिहासिक स्पेल, श्रीलंका के नाम दर्ज शर्मसार रिकॉर्ड

Ansh Gain
1 year ago

Asia Cup 2023 Finals: पांच बल्लेबाज जीरो पर आउट। पूरी टीम सिर्फ 50 रन पर ढेर। Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने चमत्कारी प्रदर्शन करके दिखाया है। टाइटल को डिफेंड करने के सपने सजा रही श्रीलंका टीम के बैटिंग ऑर्डर का ऐसा हाल होगा यह खुद टीम ने भी नहीं सोचा होगा।

श्रीलंका का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर :-

श्रीलंका की टीम वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ अपने सबसे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ साल 2014 में श्रीलंका की पूरी टीम 58 रन पर ढेर हो गई थी। श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज टिककर भातरीय तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। हाल इस कदर बेहाल रहा कि टीम की ओर से सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। वहीं, पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

Mohammed Siraj की आग बरपाती गेंदों का जवाब किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज के पास नहीं था और टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह महज 15.2 ओवर में बिखर गया।

Asia Cup 2023 Finals: Mohammad Siraj का ऐतिहासिक स्पेल, श्रीलंका के नाम दर्ज शर्मसार रिकॉर्ड

ये भी पढ़े :- एशिया कप 2023 फाइनल से पहले चीफ सिलेक्टर ने रोहित-द्रविड़ के साथ की मैराथन बैठक

ODI क्रिकेट का तीसरा न्यूनतम स्कोर :-

श्रीलंका की टीम ODI क्रिकेट इतिहास के तीसरे सबसे न्यूनतम स्कोर पर सिमटी है। ODI क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड भी श्रीलंका के ही नाम है। साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की टीम 43 रन पर ढेर हो गई थी। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 1993 में 43 रन पर ऑलआउट हुई थी। Asia Cup 2023 के फाइनल में श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर सिमट गई है।

Mohammad Siraj ने बरपाया कहर :-

Mohammad Siraj ने खिताबी मुकाबले में अपनी गेंदों से जमकर कहर बरपाया। सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 7 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च किए और श्रीलंका के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट लेने का कारनामा भी करके दिखाया। सिराज एशिया कप के इतिहास में छह विकेट लेने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल महज दूसरे गेंदबाज बने हैं।

ये भी पढ़े :- तमन्ना भाटिया ने भारतीय क्रिकेटर के बयोपिक के लिए कुछ अभिनेताओं को चुना