img

BAN के खिलाफ हार से कप्तान Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Ansh Gain
8 months ago

Rohit Sharma का शर्मनाक रिकॉर्ड: Asia Cup 2023 सुपर 4 में भारत ने तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश का सामना किया। हालांकि, भारत श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करके पहले ही फाइनल में एंट्री कर चुका है।

फाइनल में भारत-श्रीलंका का होगा मुकाबला :-

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत दर्ज करके Asia Cup फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोनो टीमों के बीच 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने शर्मनाक हार हासिल की, जिसकी क्रिकेट जगत में लगातार चर्चा हो रही है।

Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने 11 साल बाद भारत को हराया :-

बांग्लादेश ने 11 साल बाद Asia Cup में भारत को मात दी। इससे पहले बांग्लादेश ने भारत को Asia Cup 2012 में हराया था। इस मैच में महान सचिन तेंदुलकर ने शतक जड़ा था और अब शुभमन गिल ने शतक जड़ा, लेकिन इस पर पानी फिर गया।

ये भी पढ़े :- तमन्ना भाटिया ने भारतीय क्रिकेटर के बयोपिक के लिए कुछ अभिनेताओं को चुना

BAN के खिलाफ हार से कप्तान Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Rohit Sharma का रिकॉर्ड बेहद खराब :-

Rohit Sharma के नाम बांग्लादेश के खिलाफ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। Rohit Sharma बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों में हारने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 4 बार हार का सामना किया।

ये भी पढ़े :- वॉशिंगटन सुंदर एशिया कप फाइनल में चोटिल अक्षर पटेल की जगह लेने वाले है

धोनी भी लिस्ट में शामिल :-

इससे पहले एमएस धोनी का कप्तानी में भारत ने 3 बार हार का सामना किया था। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी चार वनडे मैचों में से तीन में हार झेली है और सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है।

कप्तानहार
रोहित शर्मा4
एमएस धोनी3
राहुल द्रविड़1
सौरव गांगुली1

Recent News