img

शोएब अख्तर: कप्तान रोहित शर्मा स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी का सामना करने से डरते हैं और उनके दिमाग में शाहीन रहते हैं

Sarita Dey
1 year ago

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज पेसर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर तंज कसा है। शोएब का कहना है कि रोहित स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी का सामना करने से डरते हैं और उनके दिमाग में शाहीन रहते हैं। दरअसल, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) ग्रुप स्टेज में शाहीन ने रोहित को क्लीन बोल्ड आउट किया था। हालांकि भारत बनाम पाक (IND vs PAK) मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। लेकिन सुपर-4 में भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 10 सितंबर को मुकाबला खेला जाना है, जहां एक बार फिर रोहित और शाहीन आमने-सामने होंगे।

यह भी पढ़े : गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकंस: विश्व कप के लिए सचिन तेंदुलकर को मिला ‘गोल्डन टिकट’, BCCI ने जय शाह के साथ शेयर की फोटो

अख्तर: शाहीन अवचेतन रूप से उसके मन में है

पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेस के दौरान कहा कि “ये रोहित शर्मा वो रोहित शर्मा है ही नहीं। ये उसका स्टंट डबल है। शाहीन ने उसके दिमाग में अपनी जगह बना ली है। मैंने कभी रोहित को अपना रुख बदलते नहीं देखा, लेकिन वहां क्या हो रहा था? उसने इसे बदल दिया और बोल्ड कर दिया। शाहीन अवचेतन रूप से उसके मन में है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच का दबाव खिलाड़ियों पर यही होता है।”

ग्रुप स्टेज में शाहीन ने किया रोहित को क्लीन बोल्ड

एशिया कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला गया था। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी। लेकिन टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया। शाहीन ने अपनी घातक गेंदबाजी से विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ कुल 4 विकेट दर्ज किए थे। लेकिन शाहीन ने रोहित शर्मा को अपनी बेहद शानदार गेंद से शिकार बनाया था, जिसके बाद उस गेंद की खूब तारीफ भी हुई थी।

यह भी पढ़े : Cricket West Indies ने वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ियों Peter Lashley और Tony White को श्रद्धांजलि दी

एक बार फिर होगा रोहित और शाहीन का आमना-सामना

एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान ने अपनी जगह बनाई है। ऐसे में दोनों टीमें 10 सितंबर को कोलंबो में एक बार फिर एशिया कप में आमने सामने होने वाले हैं, जहां शाहीन और रोहित शर्मा आमने-सामने दिखेंगे। हालांकि इस बार देखना दिलचस्प होगा कि रोहित बाजी मारते है या शाहीन अपनी घातक गेंदबाजी जारी रखते है।