img

एशेज 2023, 3rd टेस्ट: बेन स्टोक्स ने एम.एस धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ कर रचा इतिहास

Ansh Gain
1 year ago

बेन स्टोक्स ने तोड़ दिया एम.एस धोनी का रिकॉर्ड: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की है। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड टीम ने रविवार को एशेज सीरीज 2023 में जीत का खाता खोला। यह जीत बेन स्टोक्स के लिए भी महत्वपूर्ण रही।

बेन स्टोक्स ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड :-

इस जीत के साथ ही बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। बेन स्टोक्स सबसे अधिक बार 250+ का लक्ष्य हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने 5 बार ऐसा कमाल किया।

स्टोक्स से पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था। धोनी की कप्तानी में भारत ने चार बार 250 का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था।

250 प्लस का टारगेट हासिल करने वाले टॉप 3 कप्तान :-

कप्तानटीमआवृत्ति (frequency)
बेन स्टोक्स इंग्लैंड5
एमएस धोनीभारत4
ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया3

इस मैदान पर हुआ है सबसे ज्यादा 250+ का टारगेट चेस :-

इस हेडिंग्ले के मैदान पर दूसरे सबसे ज्यादा 6 बार 250 प्लस का टारगेट चेज हुआ है। पहले नंबर एमसीजी का ग्राउंड हैं, 7 बार ऐसा कारनाम हुआ है।

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने समुन्द्र किनारे का खूबसूरत फोटो शेयर किया