26/11 की बरसी पर शहीदों के परिवारों से मिले भारतीय क्रिकेटर शुबमन गिल भारत के इतिहास में सबसे बड़ा आतंकी हमला 15 साल पहले (26 नवंबर 2008) को हुआ था।
सभी देशवासी उस हमले को कभी नहीं भूल सकते, जिसमे पाकिस्तान से आए आतंकियों ने सैंकड़ों बेगुनाहों की जान ली थी।
ये भी पढ़े: क्या राजनीति में एंट्री करेंगे भारतीय क्रिकेटर Mohammad Shami?
भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों के परिवार से मुलाक़ात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शुभमन गिल वर्ल्ड कप के बाद से मुंबई में हैं। वह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे, उसके बाद चल रही ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 सीरीज में उन्होंने आराम लिया है।
गिल रविवार को मुंबई में उन परिवार से मिले, जिनके अपने 26/11 आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे।
मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया में शहीदों की याद में हुए Program में बॉलीवुड अभिनेता और IPL टीम KKR के मलिक शाहरुख़ खान भी पहुंचे थे।
मुंबई में हुआ ये हमला भारत के इतिहास में सबसे भयानक और बड़े आतंकी में है। 160 लोगों की मौत उस हमले में हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हमले में हमारे देश के कई जवान शहीद हुए थे, कल हमले की 15वीं बरसी पर खेल जगत ने शहीदों को नमन किया।
सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “26/11 को मुंबई और भारत के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। हमले में जिन लोगों और प्रियजनों की जान चली गई, वे हमेशा हमारी प्रार्थनाओं में रहेंगे।
मेरे मन में उन सभी लोगों के लिए बहुत प्यार और सम्मान है, जिन्होंने सबसे कठिन समय में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष किया। हम उन्हें कितना भी धन्यवाद दें, वह कभी भी Sufficient नहीं होगा।”
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, “15 साल पहले आज ही के दिन सबसे भयानक आतंकी हमलों में से एक ने हमें हिलाकर रख दिया था।
ये भी पढ़े: मोहम्मद रिजवान को बल्ला उठाकर मारने दौड़ पड़े थे पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम
भारत माँ के सबसे महान सपूतों में से एक, वीर शहीद तुकाराम ओम्बले ने कसाब को जीवित पकड़ने के लिए Exemplary Bravery और selflessness का प्रदर्शन किया। गर्व है ऐसे महान इंसान पर।
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]