अनंत-राधिका की शादी में क्यों नहीं पहुंचे रोहित शर्मा? तस्वीरों से हुआ खुलासा. भारत के सबसे धाकड़ क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में चर्चा में रहे हैं। चर्चा का कारण है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में उनकी गैरमौजूदगी।
सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी जैसे दिग्गज क्रिकेटर नजर आ रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा इन तस्वीरों से गायब थे।
यह सवाल कई फैंस के मन में उठ रहा था। कुछ लोगों ने सोचा कि शायद रोहित शर्मा व्यस्त होंगे या फिर उन्होंने शादी में शामिल होने से इंकार कर दिया होगा।
ये भी पढ़े T20I में रवींद्र जडेजा की जगह लेने को लेकर वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने इस रहस्य का खुलासा कर दिया है। दरअसल, रोहित शर्मा लंदन में खेली जा रही विंबलडन चैंपियनशिप में थे।
रोहित शर्मा कार्लोस अलकाराज और डेनियल मेदवेदेव के बीच खेले गए पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले का आनंद लेने लंदन पहुंचे थे। मैच के दौरान उनकी तस्वीरें भी सामने आईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
तो अब सवाल है कि रोहित शर्मा ने शादी छोड़कर विंबलडन जाना क्यों पसंद किया?
इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
ये भी पढ़े विवादों में घिरे शाहीन अफरीदी के जीवन में नया मोड़, पत्नी अंशा ने दी खुशखबरी!
Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]