img

धोनी का नया लुक, फैंस का उत्साह! क्या ‘थाला’ इस बार भी मचाएंगे धमाल?

Sangeeta Viswas
6 months ago

आईपीएल 2024 की शुरुआत में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। 22 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं। इसी बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ‘थाला’ की एक झलक देखकर फैंस बेकाबू हो गए हैं।

धोनी का दमदार लुक:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान के अंदर और बाहर खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। धोनी अक्सर फैंस का दिल जीतते हुए नजर आते हैं। हाल ही में सीएसके फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में माही आईपीएल 2024 से पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी की एक झलक देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन दिनों माही का लुक भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े: क्या नीलामी में बिना बिके सरफराज खान का आईपीएल 2024 का सपना खत्म हो गया है?

फैंस का उत्साह:

सीएसके ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस धोनी को लेकर अपनी-अपनी मन की बात शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने कहा कि “हम यहां धोनी का इंतजार कर रहे हैं। मैं बस उन्हें अपना गल्वस एडजस्ट करते हुए देखना चाहता हूं और उन्हें चीयर करना चाहता हूं। पूरी दुनिया धोनी को चीयर करे, लेकिन चेन्नई के लोग के लिए वह हमारे थाला है।” इसके अलावा दूसरे यूजर ने कहा कि “धोनी को देखना मतलब हमने भगवान को देख लिया।”

पुराने अवतार में वापसी:

इस वीडियो में कैप्टन कूल प्रैक्टिस सेशन के लिए जाते वक्त फैंस को देखकर हाथ हिलाते दिखे। माही आईपीएल 2024 से पहले पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह लाल हेयर बैंड लगाए हुए दिख रहे हैं। धोनी आईपीएल 2024 में लंबे बालों के साथ खेलने उतरेंगे।

क्या धोनी फिर से रचेंगे इतिहास?

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार भी धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को खिताब जिताने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच एम चिंदबरम स्टेडियम में होगा।

ये भी पढ़े: आईपीएल 2024: विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ पूरे किए 16 साल

लेकिन क्या आपको लगता है कि धोनी इस बार भी अपनी टीम को खिताब दिला पाएंगे?

आपको धोनी का नया लुक कैसा लगा?

अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।