img

IPL 2024: रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में MI पर साधा निशाना

Sangeeta Viswas
7 months ago

IPL 2024: रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में MI पर साधा निशाना। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान और फ्रेंचाइजी में विवाद छिड़ा हुआ है।

रोहित से कप्तानी छीनकर हार्दिक को कप्तान बना दिया गया:-

मुंबई ने जब से हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके मुंबई इंडियंस में शामिल किया था। यह विवाद तो यहीं से शुरू गया था, लेकिन जब रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया, तब इस विवाद ने तूल पकड़ ली।

ये भी पढ़े: सनराइजर्स ईस्टर्न केप की मालकिन ने Kavya Maran ख़ुशी से झूम कर क्या कुछ कहा

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या को ट्रोल करने लगे थे।

इसके बाद ऐसा लगा था कि विवाद थम गया है, लेकिन हाल ही में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का कारण बताया। इस पर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह का रिएक्शन आया था।

IPL 2024: रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में MI पर साधा निशाना

इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात:-

रितिका सजदेह ने कहा था कि मुंबई के कोच ने जो कुछ भी कहा है उनमें काफी कुछ गलत है। ऐसे में यह विवाद बीते 2 दिनों से फिर से शुरू हो गया है।

रितिका का यह पोस्ट काफी कुछ बयां कर रहा था। फैंस समझ गए कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

फैंस एक बार फिर से सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के खिलाफ कैंपियन चलाने लगे थे। इतना कुछ घटित होने के बाद इस विवाद पर पहली बार मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इशारों-इशारों में पहला रिएक्शन दिया है।

IPL 2024: रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में MI पर साधा निशाना

रोहित शर्मा ने समझा दिया कि उनका रिश्ता मुंबई के खिलाफ खराब हो गया है। चलिए आपको बताते हैं रोहित शर्मा ने क्या कहा।

जानें रोहित शर्मा ने क्या कहा:-

बता दें कि रितिका सजदेह ने जो बयान दिया था, रोहित शर्मा का यह पोस्ट उसके बाद आया है। इससे साफ है कि रोहित शर्मा ने रितिका के पोस्ट का समर्थन देने के साथ-साथ काफी कुछ रिवील भी कर दिया है।

रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है ‘Always By My Side’। इसका अर्थ है कि रोहित शर्मा ने रितिका को सही ठहराया है।

IPL 2024: रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में MI पर साधा निशाना

ये भी पढ़े: आईपीएल 2024: CSK के कप्तान एमएस धोनी ने बताई 7 की असली सच्चाई

रोहित के इस पोस्ट के बाद फैंस समझ गए हैं कि उनका इशारा हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस की ओर है। खास बात है कि रोहित शर्मा से जब से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनी गई है, उसके बाद यह पहला पोस्ट है।