img

क्या ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होंगे?

Sangeeta Viswas
2 months ago

IPL 2025: क्या ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होंगे?यह सवाल है जो इन दिनों क्रिकेट जगत में हर किसी के ज़हन में है। आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की तैयारी चल रही है, और इस दौरान कई बड़े खिलाड़ियों की टीमें बदलने की संभावना है।

दिल्ली कैपिटल्स से नाखुश?

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत के प्रदर्शन से खुश नहीं है। 2023 में 16 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए पंत 2024 में एक्सीडेंट के कारण आईपीएल से बाहर रहे थे।

ये भी पढ़े पूर्व भारतीय दिग्गज ने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए युवाओं को दी अनोखी सलाह

क्या MS Dhoni की टीम होगी पंत का अगला ठिकाना?

अगर दिल्ली पंत को रिलीज करती है, तो अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए कई रास्ते खुले हैं। इनमें से एक रास्ता है महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स। धोनी के संन्यास लेने के बाद पंत CSK के लिए एकदम सही विकेटकीपर बल्लेबाज हो सकते हैं।

ये भी पढ़े Hardik Pandya: क्या चैंपियंस ट्रॉफी में वापस आएगी उनकी गेंदबाजी की धार?

लेकिन क्या ये वाकई हो पाएगा?

यह तो वक्त ही बताएगा कि ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में किस टीम के लिए खेलेंगे।

Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click