img

मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें! चोटिल सूर्या शुरुआती मैच से हो सकते हैं बाहर!

Sangeeta Viswas
6 months ago

IPL 2024: IPL 2024 बस कुछ ही दिनों में शुरू हो रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए अभी से एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के चलते शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ये उनके और टीम दोनों के लिए बड़ा झटका है।

क्यों परेशानी में है मुंबई?

सूर्या अभी नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिकवरी कर रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर चोट लगी थी, जिसके बाद सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, अभी तक NCA ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया है। 24 मार्च को मुंबई का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ है और खबरों के मुताबिक, सूर्या ये मैच और शायद दूसरा मैच भी मिस कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: धोनी का नया लुक, फैंस का उत्साह! क्या ‘थाला’ इस बार भी मचाएंगे धमाल?

फैंस को सूर्या से हैं बड़ी उम्मीदें!

सूर्या दुनिया के नंबर 1 T20 बल्लेबाज हैं और जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी अहम भूमिका निभाएंगे। चोट से पहले वो शानदार फॉर्म में थे, ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द फिट होकर IPL में भी धमाल मचाएंगे।

ये भी पढ़े: क्या नीलामी में बिना बिके सरफराज खान का आईपीएल 2024 का सपना खत्म हो गया है?

तो क्या मुंबई शुरुआती मुकाबलों में सूर्या के बिना कमजोर पड़ेगी?

आपको क्या लगता है, सूर्या की कमी टीम को कितना प्रभावित करेगी?

अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं!

Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click Here