img

ऋषभ पंत के हाथों में फिर से होगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

Sangeeta Viswas
7 months ago

IPL 2024: ऋषभ पंत के हाथों में फिर से होगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी .भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की अब क्रिकेट मैदान पर वापसी होने वाली है। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

पंत पहले से कहीं ज्यादा फिट दिखाई दे रहे हैं:-

दरअसल ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे थे इस दौरान पंत ने एक साल से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट नहीं खेला लेकिन अब पंत पहले से कहीं ज्यादा फिट दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नो-बॉल विवाद पर अंपायर से भिड़े

ऋषभ पंत आईपीएल 2024 को लेकर जमकर तैयारी कर रहे हैं नेट्स पर पंत बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

ऋषभ पंत के हाथों में फिर से होगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

आए दिन पंत के प्रैक्टिस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे:-

चोट के चलते ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में भाग नहीं ले पाए थे। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में थी। लेकिन अब एक बार फिर से ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 के लिए फिट हो जाएंगे और पहले मैच से दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे।

उनकी हालिया चोट के कारण वह पहले सात मैचों में पूरी तरह से बल्लेबाजी पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे। शेष सीजन के लिए उनके विकेटकीपिंग कर्तव्यों पर निर्णय बाद में किया जाएगा।

ऋषभ पंत के हाथों में फिर से होगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

फैंस ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे थे:-

ऋषभ पंत की वापसी दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है। पिछले काफी समय से फैंस ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे थे।

अब एक बार फिर ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शुरूआती कुछ मैचों में पंत सिर्फ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। विकेट के पीछे पंत कुछ मैचों में दिखाई नहीं देंगे।

बता दें, आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करेगी। 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच पंजाब किंग्स के साथ होगा।

ऋषभ पंत के हाथों में फिर से होगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

ये भी पढ़े: IPL 2024: RCB और CSK के बीच खेला जा सकता है ओपनिंग मैच

इसके दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती आईपीएल हाफ के मैच अपने घरेलू मैदान पर भी नहीं खेल पाएगी। क्योंकि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा भाग दिल्ली में होगा। जिसके सभी मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।