img

ये क्रिकेटर्स मनाएंगे पहला करवा चौथ जिनमें केएल राहुल से लेकर शार्दूल लिस्ट में शामिल

Sangeeta Viswas
11 months ago

ये क्रिकेटर्स मनाएंगे पहला करवा चौथ जिनमें केएल राहुल से लेकर शार्दूल लिस्ट में शामिल। केएल, ठाकुर आदि वो भारतीय क्रिकेटर्स हैं जिनकी इसी साल शादी हुई है। ये क्रिकेटर्स पहली बार करवा चौथ मनाएंगे।

करवा चौथ में पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं:-

जैसा आप जानते हो कि करवा चौथ में पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 2023 में करवा चौथ 1 नवंबर को है। चलिए आपको बताते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में, जिनके लिए यह पहला करवा चौथ है।

ये भी पढ़े:- ICC ODI World Cup 2023: जसप्रीत बुमराह को लेकर वसीम अकरम ने कह दी बड़ी बात

केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर अभी भारतीय स्क्वॉड के साथ हैं, जो वर्ल्ड कप खेल रही है। अच्छी बात ये हैं कि 2 नवंबर को टीम का मैच श्रीलंका के साथ मुंबई में है और ये दोनों क्रिकेटर्स मुंबई में ही रहते हैं।

स्क्वॉड में शामिल विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह आदि क्रिकेटर्स भी मुंबई में ही रहते हैं और उनके लिए भी करवा चौथ सेलिब्रेट करना आसान हो जाएगा।

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की पहली करवा चौथ

राहुल और अथिया पिछले 2 सालों से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी धूमधाम से इसी साल 23 जनवरी को हुई, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटौरी। ये दोनों जोड़ी मुंबई में ही रहते है। आथिया पहली बार केएल राहुल के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

शार्दुल ठाकुर और मित्ताली पारुलकर का पहला करवा चौथ:-

शार्दुल ठाकुर की शादी भी इसी साल हुई है। ठाकुर ने मित्ताली पारुलकर के साथ 27 फरवरी को साथ फेरे लिए थे, दोनों की सगाई पिछले साल हो गई थी। मित्ताली पहली बार शार्दुल ठाकुर के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। वे दोनों भी मुंबई में ही रहते हैं।

अक्षर पटेल की भी इसी साल हुई थी शादी, मेहा रखेंगी पहली बार व्रत

अक्षर पटेल और मेहा ने पिछले साल सगाई की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। पटेल की शादी भी इसी साल जनवरी में हुई। पटेल की शादी केएल राहुल की शादी के 3 दिन बाद 26 जनवरी को वडोदरा में हुई थी।

पटेल भी वर्ल्ड कप 2023 के लिए स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। पटेल की जगह टीम में आश्विन को जगह दी गई। हालांकि पटेल ठीक हो चुके हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं।

उत्कर्षा पवार रखेंगी ऋतुराज गायकवाड़ के लिए करवा चौथ का व्रत:-

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इसी साल 3 जून को शादी की थी। उनकी पत्नी उत्कर्षा पवाल खुद एक क्रिकेटर हैं।

ये भी पढ़े:- वर्ल्ड कप छोड़ कर अब ICC के इस टूर्नामेंट के लिए जी जान लगाएगी इंग्लैंड

उत्कर्षा पहली बार मीडिया के सामने तब आई जब उन्हें आईपीएल फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ के साथ देखा गया। इसके कुछ दिनों बाद ही ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी हुई थी। ऋतुराज और उत्कर्षा 1 नवंबर को अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगे।