IPL 2024, Hardik Pandya: IPL फ्रेंचाइजियों के पास 26 नवंबर तक 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अपनी अंतिम सूची की घोषणा करने का समय है, जो 19 दिसंबर को दुबई में होगी।
लेकिन इससे कुछ समय पहले ही एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल हार्दिक पंड्या का गुजरात टाइटन्स को छोड़कर मुंबई इंडियंस में लौटने लगभग तय है। आपको बता दे कि उन्होंने IPL करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की टीम से ही की थी।
अगर ESPNcricinfo की माने तो यह deal पूरी तरह से cash में किया जायेगा। इससे अब मुंबई इंडियंस को हार्दिक पंड्या को 15 crore रूपए यानि लगभग 1.8 मिलियन डॉलर देने होंगे। इसके आलावा टाइटन्स को एक transfer fee देना होगा जिसको उन्होनें अभी तक सार्वजानिक रूप से disclose नहीं किया है। साथ ही हार्दिक को ट्रांसफर fee का 50% तक लाभ भी मिलेगा।
ये भी पढ़े :- IPL 2024: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी को Punjab Kings कर सकता है रिलीज
अगर यह deal हो जाती है तो यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा player deal होगा। हालाँकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस trade पर कोई सार्वजनिक comments नहीं किया है।
मुंबई इंडियंस के लिए इस trade में सबसे बड़ी चुनौती sufficient funds को रखना होगा क्युकी पिछली नीलामी के बाद मुंबई के पास केवल 5 लाख रुपये बचे थे। इसके साथ 19 दिसंबर को मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को अपने पर्स में 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
इसका मतलब केवल यह है कि मुंबई को ट्रेड को खत्म करने के लिए खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा। साथ ही खिलाड़ियों को रीटेन करने की deadline 26 नवंबर को शाम 4 बजे तक है .
टाइटंस के साथ अपने दो सीज़न के कार्यकाल में, हार्दिक ने 30 पारियों में 41.65 की औसत और 133.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 833 रन बनाए और 8.1 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए।
हार्दिक ने 2022 में टाइटन्स को खिताब दिलाया, जो कि आईपीएल में उनका पहला सीज़न था, और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच थे। 2023 में टाइटंस ने लगातार दूसरे सीज़न में दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्हें CSK के हाथो हार का सामना करना पड़ा। साथ ही दोनों ही सीजन में हार्दिक की कप्तानी में टाइटंस लीग stage में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही।
ये भी पढ़े :- एस. श्रीसंत फिर से पूर्व गेंदबाज के खिलाफ धोखाधड़ी के केस में दर्ज हुई FIR
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]