img

IND vs AFG: रोहित और रिंकू ने 190 रन की साझेदारी कर रचा इतिहास

Ansh Gain
4 months ago

IND vs AFG: भारत के कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 17 जनवरी को अफगानिस्तान के विरुद्ध तीसरे T20I में मुश्किल हालात में कमाल का प्रदर्शन किया। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने शतक जबकि रिंकू ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

रोहित ने 69 गेंदों में 11 चौकों और 8 सिक्स की मदद से 121 रन जुटाए। वहीं, रिंकू ने 39 गेंदों का सामना करने के बाद 69 रन जोड़े। उनके बल्ले से 2 चौके और 6 सिक्स निकले। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी कर इतिहास रचा और भारत को 212/4 के स्कोर तक पहुंचाया।

IND vs AFG: भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी T20I साझेदारी :-

रोहित और रिंकू ने भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी T20I साझेदारी की है। दोनों ने उस वक्त दमदार बैटिंग की, जब टीम इंडिया 22 के स्कोर पर चार अहम विकेट खो चुकी थी। विराट कोहली और संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हुए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने चार और शिवम दुबे ने एक रन बनाया। बता दें कि रोहित ने 64 गेंदों में अपनी सेंचुरी कंप्लीट की। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक है। उनके अलावा कोई प्लेयर इस आंकड़ को नहीं छू सका है।

IND vs AFG: रोहित और रिंकू ने 190 रन की साझेदारी कर रचा इतिहास

ये भी पढ़े :- करियर की पहली गेंद पर विकेट लेकर शमर जोसेफ ने रचा इतिहास

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी :-

  • 190* शर्मा शर्मा – रिंकू सिंह बनाम अफागनिस्तान, बेंगलुरु 2024
  • 176 संजू सैमसन – दीपक हुडा बनाम आयरलैंड डबलिन 2022
  • 165 रोहित शर्मा – केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर 2017
  • 165 यशस्वी जयसवाल – शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल 2023

T20I अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में सर्वाधिक रन :-

  • 36 – युवराज बनाम ब्रॉड, 2007
  • 36 – पोलार्ड बनाम धनंजय, 2021
  • 36 – रोहित/रिंकू बनाम के जनत, 2024
  • 34 – सीफर्ट/टेलर बनाम शिवम दुबे, 2020
  • 34 – R बर्ल बनाम N अहमद, 2022

ये भी पढ़े :- आईसीसी ने बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर नासिर हुसैन पर प्रतिबंध लगा दिया है

Recent News