ND vs WI, 2nd Test match, Virat Kohli 500 मैच: वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरा टेस्ट मैच खेलने के साथ ही Virat Kohli के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच Port of Spain में खेला जा रहा 100वां टेस्ट मैच कोहली का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी के नाम ये उपलब्धि दर्ज है।
धोनी की कप्तानी में अगस्त 2008 में दांबुला में श्रीलंका के विरुद्ध वनडे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले विराट ने काफी लंबा रास्ता तय किया है। विराट ने 111 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे इतिहास में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। वनडे में विराट के नाम 274 मैचों में 12898 रन हैं, जिसमें 46 शतक शामिल हैं।
यह भी पढ़े :-
No. of matches | Player | country | Date of 500th match played |
664 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 15 अक्टूबर 2006 |
652 | महेला जयवर्धने | श्रीलंका | छह अगस्त, 2011 |
594 | कुमार संगकारा | श्रीलंका | 28 मार्च, 2013 |
586 | सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 18 मई, 2007 |
560 | रिकी पोंटिंग | आस्ट्रेलिया | 3 मार्च 2010 |
538 | महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 6 जुलाई 2018 |
524 | शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 7 मार्च 2015 |
519 | जैक कैलिस | द. अफ्रीका | 30 सितंबर 2012 |
509 | राहुल द्रविड़ | भारत | 9 सितंबर 2011 |
500* | विराट कोहली | भारत | 20 जुलाई 2023 |
वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चार हजार से ज्यादा रन हैं। टेस्ट में विराट के नाम 111 मैचों में 8555 रन हैं। 2011 में जब भारतीय टीम ने अंतिम बार वेस्टइंडीज का दौरा किया था तो राहुल द्रविड़ और कोहली उस टीम का हिस्सा थे। मौजूदा टीम में विराट ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उस दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल थे।
यह भी पढ़े :- Asia Cup 2023: बीसीसीआई बनाम पीसीबी विवाद में उलझी बीसीबी, अत्यधिक यात्रा से नाखुश
You will get AFG vs SA Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…
You will get SLK vs BR Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…
You will get ENG vs AUS Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…
You will get CAN vs OMN Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match…
You will get AFG vs SA Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…
You will get PK-W vs SA-W Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…