img

World Cup 2023: Adidas ने Team India के लिए रिलीज किया World Cup का सॉन्ग

Ansh Gain
1 year ago

World Cup 2023, Adidas: क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार ICC ODI World Cup 2023 की शुरुआत में बस कुछ ही दिन बाकी है। 5 अक्टूबर से 10 टीमों के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी मोटेरा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मैच से होगी।

Adidas ने भारत के लिए रिलीज किया सॉन्ग :-

टीम इंडिया के ऑफिशियल स्पोर्ट्स वियर पार्टनर Adidas ने टीम इंडिया की World Cup जर्सी लांच की। साथ ही एडिडास की ओर से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए एक सॉन्ग भी रिलीज किया गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Adidas, Team India: वायरल हो रहा वीडियो :-

ये सॉन्ग आज दोपहर (20 सितम्बर) 1 बजे एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया, जो 2 मिनट 21 सेकंड का गाना है। वीडियो की शुरुआत में एक बच्चा बारिश में भीगता हुआ Adidas के लोगो को देख रहा है। दूसरी ओर एक अपने कमरे में जाकर 1983 में कपिल देव के हाथों में विश्व कप ट्रॉफी और 2011 में एमएस धोनी के हाथों में वर्ल्ड ट्रॉफी की फोटो को देखता है।

ये भी पढ़े :- युजवेंद्र चहल वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी धनश्री हिस्सा होंगी

World Cup 2023: Adidas ने Team India के लिए रिलीज किया World Cup 2023 का सॉन्ग.

भारतीय क्रिकेट की हीरोगिरी :-

इसके बाद रोहित शर्मा वीडियो में दिख रहे हैं और गाना शुरू होता है इम्पॉसिबल नहीं ये सपना तीन का ड्रीम है ये अपना… इसके बाद शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और फिर कई सारे लोग भारतीय जर्सी में नजर आते हैं। इसी तरह गाने आगे बढ़ता जा रहा है। इस गाने को फेमस रैपर रफ्तार ने गाया है।

ये भी पढ़े :- ICC World Cup 2023: एंथम सॉन्ग की रिलीज डेट आउट पर रणवीर सिंह मचाएंगे धूम