img

ICC वनडे WC 2023 अंक तालिका: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान

Sangeeta Viswas
6 months ago

ICC वनडे WC 2023 अंक तालिका: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान। न्यूजीलैंड की टीम ने बुधवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने चौथे मैच में अफगानिस्तान को 149 रनों से हराकर विशाल जीत दर्ज की है।

न्यूजीलैंड के जीत के चौके से पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल:-

इस जीत से कीवी टीम को जहां फायदा हुआ है। वहीं टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हो गया है। न्यूजीलैंड के जीत के चौके से पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हो गया है।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान के प्लेयर्स ने भारत में हो रहे Behaviour पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय टीम को टॉप पोजीशन गंवानी पड़ी है। तो पिछले मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराकर giddy हुई अफगान टीम 9वें स्थान पर लुढ़क गई है।

ICC वनडे WC 2023 अंक तालिका: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान

टीम इंडिया को नुकसान:-

भारतीय टीम तीन मैचों में से सभी जीतकर 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर थी। न्यूजीलैंड का भी यही हाल था और 6 अंक उसके भी थे। लेकिन भारत बेहतर नेट रनरेट के कारण टॉप पर था।

पर न्यूजीलैंड टीम ने अब अफगानिस्तान को हराकर चौथी जीत दर्ज की और उसके आठ अंक हो गए। इस तरह टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

ICC वनडे WC 2023 अंक तालिका: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान

बांग्लादेश पर अच्छी जीत के साथ टीम इंडिया टॉप पर

वहीं न्यूजीलैंड टॉप पोजीशन पर आ गई है। हालांकि, अभी भी गुरुवार को बांग्लादेश पर अच्छी जीत के साथ टीम इंडिया टॉप पर आ सकती है।

अफगानिस्तान की टीम को इस हार के बाद नुकसान हुआ है। यह टीम अब चार मैचों में से तीन गंवाकर दो अंकों के साथ 9वें स्थान पर खिसक गई है।

ICC वनडे WC 2023 अंक तालिका: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान

ये भी पढ़े: भारत बनाम बांग्लादेश मैच से बाहर हो सकते हैं कप्तान शाकिब अल हसन, कोच ने किया खुलासा

अफगान टीम की यह तीसरी हार थी। इस टेबल में श्रीलंका आखिरी स्थान पर है जो एकमात्र टीम है जिसका खाता नहीं खुला है। वहीं न्यूजीलैंड और भारत दो ऐसी टीमें हैं जिसने कोई भी मैच नहीं गंवाया है।

Recent News