img

एयरहॉस्टेस ने भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni की बनाई चुपके से वीडियो

Sangeeta Viswas
1 year ago

एयरहॉस्टेस ने भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni की बनाई चुपके से वीडियो, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन उनके प्रशंसकों (Fans) के बीच हमेशा वह चर्चाओं में रहते हैं और उनको लेकर दीवानगी हमेशा देखी जाती है।

धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है:-

हाल ही में एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी फ्लाइट में सोते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023 टिकट: दो ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म/एजेंसियों को सौंपने के लिए तैयार, यहां जानें पूरी डिटेल

यह वीडियो एक एयरहॉस्टेस ने शूट किया है। वीडियो उस समय का है जब महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थे।

एयरहॉस्टेस ने भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni की बनाई चुपके से वीडियो

एयर हॉस्टेस ने धोनी का चुपके से सोते हुए एक वीडियो शूट कर ली:-

एयरहॉस्टेस एमएस धोनी का चुपके से सोते हुए एक वीडियो शूट कर लेती है। साथ ही इसमें ऐसा करती हुईं वह नजर भी आ रही है।एयरहॉस्टेस ने धोनी का वीडियो शूट करते हुए काफी खुश नजर आ रही है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी इस वीडियो शूट होने से बिल्कुल अंजान हैं।

अब इस वीडियो को कुछ लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे गलत भी ठहरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहां यह सबसे क्यूट ( वीडियो मानने वाले लोग हैं।

एयरहॉस्टेस ने भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni की बनाई चुपके से वीडियो

एयरहॉस्टेस के चेहरे पर एमएस धोनी के प्रति उनकी दीवानगी:-

तो वहीं दूसरी ओर इस वीडियो को लोग धोनी की प्राइवेसी की नजरिए से गलत भी ठहरा रहे हैं। इस दौरान एयरहॉस्टेस के चेहरे पर एमएस धोनी के प्रति उनकी दीवानगी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इससे पहले भी एमएस धोनी का फ्लाइट का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक एयरहॉस्टेस कैप्टन कूल को चॉकलेट देती नजर आ रही थी।

एयरहॉस्टेस ने भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni की बनाई चुपके से वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इसी साल आईपीएल का पांचवां खिताब अपने नाम किया है।

यह भी पढ़ें:  Ashes 2023: एक दूसरे की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर आए इंग्लैंड के खिलाड़ी, जाने वजह

धोनी इस बार आईपीएल में अपनी घुटने की चोट से भी परेशान थे। लेकिन अपनी कप्तानी का परिचय उन्होंने बखूबी दिया और सीएसके को एक बार फिर से चैंपियन बनाया।