अजिंक्य रहाणे: गाबा के शूरवीर, जिन्होंने तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया का 32 साल पुराना घमंड! भारतीय क्रिकेट के ‘द वॉल’ कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे आज 36 साल के हो गए हैं। 6 जून को जन्मे रहाणे ने अपनी कप्तानी में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया था जो आज तक किसी भी भारतीय कप्तान नहीं कर पाए थे।
2021 में, जब विराट कोहली बेटी के जन्म के लिए भारत लौट आए, तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया।
ये भी पढ़े: T20 World Cup 2024 में 43 साल के युगांडा के गेंदबाज ने रचा इतिहास
गाबा के मैदान पर, जहां 32 सालों से कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाए थी, रहाणे की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया। 3 विकेट से जीत हासिल करते हुए भारत ने गाबा पर ऑस्ट्रेलिया का घमंड चूर-चूर कर दिया।
328 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन, युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 91 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। इसके बाद, ऋषभ पंत ने 89 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।
रहाणे ने अपनी शांत और समझदारी भरी कप्तानी से टीम को प्रेरित किया। गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
एक ऐसा रिकॉर्ड जो रहाणे के नाम
यह जीत न केवल भारत के लिए बल्कि रहाणे के लिए भी खास थी। उन्होंने ऐसा कर दिखाया था जो न तो सचिन तेंदुलकर, न ही एमएस धोनी, और न ही विराट कोहली कर पाए थे।
ये भी पढ़े: पैट कमिंस: कप्तान से लेकर ड्रिंक बॉय तक, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की वायरल तस्वीर
आज रहाणे के जन्मदिन पर, आइए उनके इस अद्भुत उपलब्धि को याद करें और उन्हें उनके शानदार क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं दें।
Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]