img

Asia Cup 2023: दोबारा शादी करने जा रहा पाकिस्तान का तूफानी गेंदबाज

Sangeeta Viswas
1 year ago

Asia Cup 2023: दोबारा शादी करने जा रहा पाकिस्तान का तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी। 21 सितंबर को होगा रिसेप्शन। एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन को लेकर बड़ी खबर है।

शाहीन का निकाह 19 सितंबर को होगा:-

वह एशिया कप 2023 के बाद एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा और शाहीन अफरीदी का निकाह 19 सितंबर को होगा।

ये भी पढ़े: विश्व कप 2023 के टिकट मिनटों में बिक जाने से निराश प्रशंसकों ने की BookMyShow की आलोचना

जबकि 21 सितंबर को इस्लामाबाद में रिसेप्शन है। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि दोनों परिवारों ने अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

Asia Cup 2023: दोबारा शादी करने जा रहा पाकिस्तान का तूफानी गेंदबाज

इस साल की शुरुआत में शाहीन-मंशा ने कराची में निकाह किया था। यह निकाह अफरीदी ट्राइबल ट्रेडिशन के हिसाब से हुआ था। जिसमें उनके बहुत ही करीबी लोगों ने हिस्सा लिया था।

अब एक बार फिर शाहीन अफरीदी मंशा को अपनी दुल्हनिया बनाकर घर लाएंगे। इस संबंध में कुछ दिनों पहले ही अंशा अफरीदी के पिता यानी शाहिद अफरीदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शाहीन की शादी का उत्सव इसी साल सितंबर में होगा।

शाहीन ने सबसे पहले शादी के बारे में सोचा था:-

इसी साल फरवरी में जब शाहीन ने मंशा से निकाह किया था तो बताया था ‘शादी के बारे में सबसे पहले उन्होंने ही सोचा था। उन्होंने कहा था ‘यह मेरी शादी थी तो जाहिर है, यह मैं ही था जिसने उससे शादी करने के बारे में सोचा था।

लाला (शाहिद अफरीदी) और मेरा भाई बहुत लंबे समय से दोस्त हैं, हमारे बुजुर्ग भी एक-दूसरे को जानते हैं। इसलिए, मेरी मां रिश्ते (प्रस्ताव) के साथ आगे बढ़ीं और परिवार एग्री हो गए।’

Asia Cup 2023: दोबारा शादी करने जा रहा पाकिस्तान का तूफानी गेंदबाज

पाकिस्तान टीम की अहम कड़ी हैं शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन शाह इस वक्त पाकिस्तान टीम की अहम कड़ी हैं। उनकी गेंदों के सामने दिग्गज बल्लेबाज टिक नहीं पाते।

कई एशिया कप 2023 में वह 2 सितंबर को हुए मुकाबले में भारत के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट कर चुके हैं।

एशिया कप 2023 में वह अब तक 7 विकेट निकाल चुके हैं। खास बात ये है कि शाहीन की उम्र महज 23 साल है, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट के दुनिया में बड़ा नाम कमाया है।

Asia Cup 2023: दोबारा शादी करने जा रहा पाकिस्तान का तूफानी गेंदबाज

ये भी पढ़े: ODI World Cup 2023 के पहले मुकाबले के लिए अंपायरों का एलान, कुल 16 अंपायर होंगे शामिल

शाहीन अफरीदी का क्रिकेट करियर:-

शाहीन शाह ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट की 46 पारियों में 105 विकेट निकाले हैं। 42 वनडे मैचों में वह 83 शिकार कर चुके हैं। जबकि 52 टी20 मैचों में उनके नाम 64 विकेट हैं।