भारत ने एशिया कप सुपर-4 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। वहीं इस हार के साथ ही पॉइंट्स टेबल में टॉप से खिसकर पाकिस्तानी टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम को 228 रन से रौंदते हुए नेट रन रेट में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों को पीछे छोड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली।
यह भी पढ़े : एशिया कप से बाहर हो सकते हैं हारिस रऊफ और नसीम शाह
सुपर-4 में अब तक भारत और श्रीलंका ने एक-एक मैच खेला है जबकि पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं। श्रीलंका ने अपने पहले सुपर-4 मैच में बांग्लादेश को 21 रनों से हराया जबकि पाकिस्तान अपने पहले सुपर-4 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराने के बाद दूसरे मैच में भारत से 228 रन से हार गया अब सुपर-4 के अपने अगले मैच में भारत का सामना 12 सितंबर यानि आज श्रीलंका से होगा।
वहीं भारत से हारने वाला पाकिस्तान अपने आखिरी सुपर-4 मैच में 14 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा, जोकि श्रीलंका का भी आखिरी सुपर-4 मैच होगा।
बांग्लादेश की टीम एशिया कप 2023 के सुपर-4 में अपने पहले दोनों मैच हारकर फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। बांग्लादेश की टीम अपना आखिरी सुपर-4 मैच 15 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलेगी।
यह भी पढ़े : Virat Kohli और KL Rahul ने Asia Cup 2023 में तहस-नहस कर दिए रिकॉर्ड्स
टीम | मैच | जीत | हार | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
भारत | 1 | 1 | 0 | 2 | +4.560 |
श्रीलंका | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.420 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | -1.892 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.749 |
खिलाड़ी | टीम | रन | बेस्ट स्कोर | औसत |
नजमुल शांतो | बांग्लादेश | 193 | 104 | 96.50 |
बाबर आजम | पाकिस्तान | 178 | 151 | 59.33 |
सदीरा समरविक्रमा | श्रीलंका | 150 | 93 | 50 |
कुसल मेंडिस | श्रीलंका | 147 | 92 | 49 |
मेहदी हसन | बांग्लादेश | 145 | 112* | 48.33 |
खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | औसत |
हारिस रऊफ | पाकिस्तान | 4 | 9 | 13.33 |
तस्किन अहमद | बांग्लादेश | 4 | 9 | 19.11 |
मथीशा पथिराना | श्रीलंका | 3 | 8 | 19.12 |
शाहीन अफरीदी | पाकिस्तान | 4 | 8 | 22.88 |
शोरिफुल इस्लाम | बांग्लादेश | 4 | 7 | 18.71 |
You will get AFG vs SA Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…
You will get SLK vs BR Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…
You will get ENG vs AUS Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…
You will get CAN vs OMN Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match…
You will get AFG vs SA Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…
You will get PK-W vs SA-W Dream11 Team and Prediction. Also, we will provide a match analysis,…