img

Asia Cup 2023 से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे रोहित शर्मा

Sangeeta Viswas
1 year ago

Asia Cup 2023 से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे रोहित शर्मा। एशिया कप 2023 को अब कुछ ही समय बाकि रह गया है।

परिवार के साथ तिरुपति बालाजी (Tirupathi Balaji Temple) के दर्शन किए:-

इससे पहले भारतीय टीम (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी (Tirupathi Balaji Temple) के दर्शन किए।

यह भी पढ़े: कौन हैं सितांशु कोटक: IND vs IRE सीरीज में होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

रोहित अपनी पत्नि रीतिका और बेटी समायरा के साथ यहां पहुंचे। जहां उन्होंने बड़े टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले मंदिर में आर्शीवाद लिया।

रोहित के मंदिर में दर्शन करने की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तुरंत फैंस की प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गईं। कुछ प्रशंसको ने रोहित के दर्शन करने पर उनकी तुलना विराट कोहली (Virat Kohli) से करना शुरु कर दी।

Asia Cup 2023 से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे रोहित शर्मा

फ्लोरिडा में चल रहे भारत और वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

इवेंट शुरु होने से पहले आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर पहुंचे:-

एशिया कप तक दोनों ही खिलाड़ियों को आराम मिला हुआ है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा आगामी आईसीसी इवेंट शुरु होने से पहले आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर पहुंचे।

जहां उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान का आर्शीवाद लिया। रोहित की परिवार सहित दर्शन करने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Asia Cup 2023 से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे रोहित शर्मा

जिसमें कप्तान अपनी पत्नि और बेटी सहित मंदिर की ओर जा रहे हैं और इस बीच उनके प्रशंसकों की भीड़ भी काफी दिखाई दे रही है। लेकिन रोहित के दर्शन करने पर विराट कोहली के प्रशंसकों ने उन पर निशाना भी साध लिया।

शर्मा पूर्व कप्तान विराट कोहली की नकल कर रहे हैं:-

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए प्रशंसकों ने कहा कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पूर्व कप्तान विराट कोहली की नकल कर रहे हैं।

विराट कोहली ने अपनी खराब फार्म के दिनों में कई मंदिरों के दर्शन किए थे। इस बीच कोहली नीम करोली बाबा, वृंदावन बांके बिहारी और उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए थे।

Asia Cup 2023 से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे रोहित शर्मा

इसके बाद उन्होंने वापिस फार्म में लौटकर एक के बाद एक क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक जमाए।

यह भी पढ़े: शुबमन गिल और अर्शदीप ने भारतीय हॉकी टीम के लिए अमेरिका से भेजा खास संदेश

वहीं, रोहित के तिरुपति बालाजी में दर्शन करने के बाद प्रशंसक जहां उनकी विराट से तुलना कर रहे हैं। वहीं, सभी को यह उम्मीद भी है कि एशिया कप में उनके बल्लों से रन निकलेंगे।