img

CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी!

Sangeeta Viswas
2 weeks ago

आईपीएल 2024: CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी! आईपीएल 2024 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बल्ले से धूम मचाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए हैं।

धोनी की इस पारी ने चेन्नई के करोड़ों फैंस को खूब रोमांचित किया:-

मुंबई के खिलाफ मस धोनी ने महज 4 गेंदों में तूफानी 20 रन बनाए थे, जिसमें 3 लगातार छक्के और एक डबल शामिल हैं। धोनी की इस पारी ने चेन्नई के करोड़ों फैंस को खूब रोमांचित किया है।

ये भी पढ़े क्रिकेट फैंस, खुश हो जाइए! IPL के बीच ट्रेविस हेड का मेजर लीग क्रिकेट डेब्यू!

लेकिन अब माही को लेकर जो खबर आ रही है, इससे चेन्नई फैंस को जोरदार झटका लगा है। चेन्नई के थाला चोटिल हो गए हैं, वह अगला मुकाबले खेलेंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। चलिए आपको बताते हैं माही कब चोटिल हुए।

CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी!

लंगड़ाते दिखे एमएस धोनी

चेन्नई की टीम जब फील्डिंग कर रही थी, इस दौरान देखा गया कि सीएसके के ही तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने धोनी के पैर पर गेंद मार दी थी, इसके बाद से ही धोनी असहज महसूस कर रहे थे। धोनी इसके बाद से ही काफी तकलीफ में नजर आ रहे थे। वह विकेट के पीछे हल्का लंगड़ा कर चल रहे थे।

इसे देखकर करोड़ों फैंस टेंशन में आ गए हैं। इसके बाद भी जब माही होटल में पहुंचे, इस दौरान भी उन्होंने अपने पैर में पट्टी बांध रखे थे और वह लंगड़ाते दिख रहे थे। सीएसके को अगला मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

इस मैच में वह खेलते नजर आएंगे या फिर नहीं, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर धोनी अगले मैच तक ठीक नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें टीम से बाहर भी बैठना पड़ सकता है।

आखिरी ओवर में आया माही का आंधी

बता दें कि इस आईपीएल के आगाज से पहले ही धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। सर्जरी कराने के कारण यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि यह आईपीएल सीजन नहीं खेल पाएंगे, लेकिन बाद में माही ने खुद बताया था कि वह खेलेंगे।

CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी!

उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि यह सीजन माही का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इसके बाद वह आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। इस कारण से माही के फैंस उन्हें बल्लेबाजी करते देखने के लिए काफी आतुर रहते हैं।

ये भी पढ़े  IPL के बीच खतरे में विराट कोहली का ये विश्व रिकॉर्ड, क्या बाबर आजम रचेंगे इतिहास?

मुंबई के खिलाफ भी धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए आए, इस दौरान 4 गेंदें शेष थी। इन 4 गेंदों में ही धोनी ने 20 रन बना दिए। माही का यह फॉर्म दिखाता है कि उम्र का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन माही के चोटिल होने से फैंस सदमे में आ गए हैं।

Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click Here

Recent News