ICC ODI World Cup 2023: एंथम सॉन्ग की रिलीज डेट आउट पर रणवीर सिंह मचाएंगे धूम। विश्व कप 2023 का आगाज बस कुछ दिनों बाद होने वाला है।
इसी को देखते हुए एक के बाद एक शामिल सभी देश वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर रही है।
ये भी पढ़े: ICC वनडे WC 2023: वर्ल्ड कप के लिए आज लॉन्च होगी टीम इंडिया की जर्सी
इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मेगा क्रिकेट इवेंट के आधिकारिक एंथम की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।
इस एंथम का नाम ‘दिल जश्न बोले’ (Dil Jashn Bole) है, जिसे लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है।
आईसीसी ने ट्विटर पर आधिकारिक पोस्टर पोस्ट किया है। कैप्शन में उल्लेख किया गया है कि आधिकारिक विश्व कप एंथम का अनावरण बुधवार, 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे IST पर किया जाएगा।
पोस्टर में रणवीर सिंह ने नेवी ब्लू शर्ट, मैरून रंग का ब्लेजर और मैचिंग हैट पहने हुए हैं। बैकग्राउंड में अलग-अलग देशों की जर्सी पहने फैंस दिखाई दे रहे हैं।
इस दिन से शुरू होगा वर्ल्ड कप
वर्ल्ड कप 2023 की 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। विश्व कप का पहला मुकाबला (5 अक्टूबर) इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
वहीं, भारत अपना पहला मैच 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट में गत चैंपियन इंग्लैंड सहित दस टीमें शामिल हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले ही विश्व कप 2023 के लिए इंडियन टीम का ऐलान कर दिया है।
ये भी पढ़े: बाबर आजम के साथ विवाद की चर्चाओं पर शाहीन अफरीदी ने लगाया विराम
टीम में 1. रोहित शर्मा (कप्तान), 2. हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), 3. शुबमन गिल, 4. विराट कोहली, 5. श्रेयस अय्यर, 6. केएल राहुल, 7. रवींद्र जडेजा, 8. शार्दुल ठाकुर, 9. जसप्रीत बुमराह, 10. मोहम्मद सिराज, 11. कुलदीप यादव, 12. मोहम्मद शमी, 13. अक्षर पटेल, 14. ईशान किशन, 15. सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]