भारत के उभरते स्टार यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में है और पांचवें टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने 57 रन की दमदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक ही ओवर में तीन छक्के भी लगाए, जिसकी बदौलत उन्होंने भारत के महान सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
दरअसल शस्वी जायसवाल अब टेस्ट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में नंबर एक पर आ गए है।
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक वह 26 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम जिन्होने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 25 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 छक्के लगाए हैं।
चौथे नंबर पर इस मामले में कपिल देव हैं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 छक्के मारे हैं। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 21 छक्के जड़े हैं।
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी सुनील गावस्कर हैं, उन्होंने भारत में ही 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 732 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल पहुंच गए हैं। उनके नाम 712 रन है, जोकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 692 रन बनाए हैं।
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]