img

IND vs SA ODI World Cup: विराट कोहली ने भारत में पूरे किए 6000 वनडे रन

Sangeeta Viswas
11 months ago

IND vs SA ODI World Cup 2023: विराट कोहली ने भारत में पूरे किए 6000 वनडे रन. विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए घरेलु मैदान पर 6000 वनडे रन पूरे किए।

सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले विराट कोहली दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली वर्ल्ड कप में अभी तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और हर मुकाबले में बड़ी पारी खेले हैं।

Indigenous Soil पर विराट कोहली के आंकड़े:-

इस मुकाबले से पहले विराट कोहली के भारत में 5945 रन थे, वह इस मुकाम से 55 रन दूर थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 55 रन बनाते ही उन्होंने Indigenous Soil पर 6 हजार रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

ये भी पढ़े: मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी का Credit आखिर उनके कोच ने पाकिस्तान दिग्गज को क्यों दिया?

कोहली का ये भारत में 119वां मैच है। भारत में कोहली ने 32 अर्धशतक और 22 शतक जड़े हैं।

विराट कोहली ने विदेशी जमीन पर 170 मैचों की 161 पारियों में कुल 7580 रन बनाए हैं। भारत से बाहर कोहली ने 39 अर्धशतक और 26 शतक लगाए हैं।

IND vs SA ODI World Cup: विराट कोहली ने भारत में पूरे किए 6000 वनडे रन

विराट कोहली सेलिब्रेट कर रहे हैं 35वां जन्मदिन:-

विराट कोहली के लिए आज का दिन ख़ास है, वह आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। पहली बार है जब वह अपने जन्मदिन पर कोई एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं।

ईडन गार्डन पर दर्शकों में बड़ी संख्या में विराट कोहली के फैंस नजर आए, मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के बाहर भी फैंस ने विराट के लिए जन्मदिन केक काटा।

IND vs SA ODI World Cup: विराट कोहली ने भारत में पूरे किए 6000 वनडे रन

वर्ल्ड कप में विराट कोहली का अबतक का सफर:-

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप की शुरुआत ही Explosive Style में की थी, उन्होंने खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की पारी खेल जिताया था। उसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के बाद नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी।

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं (16) खेल पाने के बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 103 रनों की पारी खेल अपने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा था।

IND vs SA ODI World Cup: विराट कोहली ने भारत में पूरे किए 6000 वनडे रन

ये भी पढ़े: IND vs SA ODI World Cup 2023: विराट-रोहित के लिए आज का दिन है बेहद खास

न्यूजीलैंड के खिलाफ वह अपने शतक से 5 रन दूर रह गए थे, और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वह डक (शून्य रन) हुए थे। श्रीलंका के खिलाफ विराट फिर एक बार अपने शतक के करीब आकर आउट हो गए थे। वह 88 गेंद पर कैच आउट हुए थे।