img

 IPL 2024, CSK vs RCB: विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले RCB कैंप में हुए शामिल 

Ansh Gain
6 months ago

IPL 2024, CSK vs RCB: भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के अपकमिंग सीजन  और RCB के अनबॉक्स इवेंट के शुरू होने से पहले बेंगलुरु पहुंच गए है। विराट कोहली इस साल जनवरी के बाद पहली बार टॉप लेवल क्रिकेट खेलते हुए नज़र आएंगे जब RCB IPL 2024 के अपने पहले मैच में 22 मार्च को CSK के खिलाफ खेलेंगी। 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से लिया था अपना नाम वापिस :- 

आपको बता दे कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से चूक गए थे जिसके बाद यह पता चला कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम दोनों ने मिलकर अकाय रखा है। 

ट्रेनिंग सेशन के लिए चिन्नास्वामी पहुंचे विराट कोहली :- 

बेंगलुरु पहुंचने के बाद कोहली को सोमवार, 18 मार्च को ट्रेनिंग सेशन के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में कप्तान फाफ डु प्लेसिस और बाकी RCB टीम के साथ शामिल होते देखा गया है। सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, कोहली को कैचिंग प्रैक्टिस और फुटबॉल खेलते हुए भी देखा गया है। साथ ही उन्हें कई मौकों पर डु प्लेसिस के साथ बातचीत करते हुए भी वीडियो में देखा गया है। 

 इस सीजन के IPL मैचेस सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद एहम :- 

आपको बता दे इस सीजन के IPL मैचेस सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद एहम है क्योकि IPL 2024 के ठीक बाद T20 World Cup भी बेहद नज़दीक है। ऐसे में भारतीय सेलेक्टर्स की निगाहे कोहली और सभी अन्य खिलाड़ियों पर होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें भी है कि चयनकर्ता टूर्नामेंट के लिए कोहली को टीम से बाहर करने पर विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :-  ध्रुव जुरैल और सरफराज खान को मिला BCCI का सेंट्रल कांट्रेक्ट, अय्यर का इंतजार जारी

T20 World Cup 2022 के बाद से अभी तक केवल 2 T20I मैच खेले :- 

आपको यह भी बता दे कि कोहली ने पूरे 2023 में भारत के लिए T20I मैचेस नहीं खेले थे । उन्होंने 2022 में T20 World Cup के बाद इस फॉर्मेट में अपना पहला इंटरनेशनल मैच इस साल 14 जनवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इन दो मैचों में कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पहले मैच में कोहली ने 16 गेंदो में 29 रन बनाये तो वही दूसरे मैच में गोल्डन डक पर आउट हो हुए। 

RCB के WPL 2024 फाइनल से बेहद खुश थे कोहली :- 

साथ ही आपको यह भी बता दे कि रविवार, 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2024 WPL फाइनल जीतने के तुरंत बाद कोहली को RCB महिला कप्तान स्मृति मंधाना से वीडियो कॉल के जरिए बात करते देखा गया। 

विराट कोहली RCB अनबॉक्स में भी मौजूद रहेंगे। दरअसल अनबॉक्स फ्रेंचाइजी द्वारा उनके IPL कैंपेन को लॉन्च करने के लिए ऑर्गनाईजड़ इवेंट है। 

ये भी पढ़े :-  गुजरात टाइटंस: IPL 2024 में कैसा होगा दम? कप्तान शुभमन गिल दिला पाएंगे जीत?