img

IPL 2024: एमएस धोनी ने शुरू की तैयारियां, काफी समय से रहे घुटने को लेकर परेशान

Sarita Dey
10 months ago

IPL 2024 के लिए सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अब प्लेयर्स की रिटेंशन और रिलीज़ करने की तारीख निकल चुकी है। इन सब के बीच CSK फैंस देखकर खुश होंगे कि टीम के कप्तान एमएस धोनी तैयारियों में जुटे हैं।

यह भी पढ़े : Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया मजाक

IPL 2024: धोनी आगामी सीजन में एक बार फिर बतौर कप्तान नजर आएंगे

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आते ही साफ़ हो गया था कि एमएस धोनी आगामी सीजन में एक बार फिर बतौर कप्तान नजर आएंगे। हालांकि सबसे बड़ी चिंता फैंस को उनके घुटने की चोट को लेकर है, क्योंकि धोनी ने खुद ये साफ़ किया था कि वह अगले सीजन IPL खेलेंगे। लेकिन वह कितने मैच खेल पाएंगे इसका फैसला उनकी चोट पर निर्भर करेगा, जिससे वह पिछले IPL में भी परेशान दिखे थे।

धोनी सीढ़ियों से उतरते समय घुटने की चोट से परेशान दिखे

एमएस धोनी की IPL के पिछले सीजन के तुरंत बाद घुटने की सर्जरी हुई थी। वह पिछले काफी समय से रिहैब प्रोसेस में हैं। वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गाँव पहुंचे थे, जहां के एक वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। धोनी सीढ़ियों से उतरते समय घुटने की चोट से परेशान दिख रहे थे। हालांकि अब जो वीडियो सामने आया है उससे CSK फैंस और MS Dhoni के फैंस काफी खुश हो जाएंगे और ये वीडियो उनकी घुटने की चोट पर भी अपडेट माना जा सकता है।

यह भी पढ़े : IPL 2024, मूडी : KKR में रसेल और नरेन को रिटेन करने में गंभीर की अहम भूमिका

टेनिस खेलते नजर आए CSK कप्तान MS Dhoni

एमएस धोनी का लेटेस्ट वीडियो आया है, जिसमे वह अपने साथियों के साथ टेनिस खेलते हुए दिख रहे हैं। धोनी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और लग नहीं रहा कि उनको अब घुटने में कोई परेशानी है। जो कि सभी CSK फैंस के लिए खुशखबरी है जो उन्हें अगले साल पूरा सीजन खेलते हुए देखना चाहते हैं।

CSK Retained Players 2024: चेन्नई के द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स

अजय मंडल, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवॉन कॉनवे, महेश तीक्षणा, माथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शैख़ रशीद, शिवम् दुबे, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे।