img

IPL 2024: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुबंई इंडियंस के कप्तान

Sangeeta Viswas
9 months ago

IPL 2024: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुबंई इंडियंस के कप्तान। आखिर क्यों बन रहा ऐसा Equation। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने फैंस को कई बार अपने फैसले से चौंकाया है।

पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाकर फैंस को बड़ा झटका दिया था:-

ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके वापस टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद टीम ने रोहित शर्मा को कप्तान से हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाकर फैंस को बड़ा झटका दिया था।

ये भी पढ़े: पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर ने धोनी को ले कर कही दिल जीतने वाली बात

जिसके बाद फैंस मुंबई इंडियंस पर भड़कते हुए भी नजर आए थे। अब एक बार फिर से रोहित शर्मा के दोबारा से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के Equation बन रहे हैं। ये खबर सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।

IPL 2024: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुबंई इंडियंस के कप्तान

रोहित फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान:-

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताया है। मुंबई इंडियंस के ज्यादातर फैंस भी रोहित शर्मा को ही टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं।

अब एक बार फिर से रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं। रोहित शर्मा का फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने का कारण है हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव का चोटिल होना।

दरअसल हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया हैं लेकिन हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं और टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं।

IPL 2024: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुबंई इंडियंस के कप्तान

टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को चोट लग गई थी:-

वहीं दूसरी तरफ हार्दिक के बाहर रहने के बाद मुंबई इंडियंस के दूसरे कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव पहली पसंद हैं। सूर्यकुमार यादव भी इन चोटिल हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को चोट लग गई थी।

जिसके बाद से ही सूर्या टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2023 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराया था फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी।

अब इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली टी20 सीरीज से भी हार्दिक और सूर्या बाहर रहने वाले हैं।

IPL 2024: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुबंई इंडियंस के कप्तान

ये भी पढ़े: ‘गलती से टी20 का कप्तान बन गया शाहीन’ आखिर शाहीद ने क्यों दिया ये बयान?

ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर एक बार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।