img

IPL Caption Salary: आईपीएल के सबसे महंगे कप्तानों की लिस्ट, KL Rahul आगे है MS Dhoni से

Sarita Dey
9 months ago

IPL Caption Salary: : आईपीएल के 17वें सीजन के ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है, जिसका हर किसी को इंतजार है। इस सीजन में एमएस धोनी एक बार फिर से अपनी कप्तानी का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन की उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस के नई कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर सभी की नजरें होंगी।

यह भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर

वहीं, सबसे सफल आईपीएल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लेकर गुजरात टाइटंस के नए कप्तान चर्चाओं में रहेंगेष उससे पहले आगामी सीजन के कप्तानों को कितनी सैलरी मिल सकती है, आइए एक नजर डालते है ये हैरान करने वाले आंकड़ों पर।

IPL Caption Salary: बतौर कप्तान KL Rahul की आईपीएल सैलरी ज्यादा है MS Dhoni से

दरअसल, आईपीएल में कप्तानी के मामले में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी से सैलरी के मामले में कई कप्तान आगे है। शुभमन गिल को लेकर उम्मीद की जा रही है कि उन्हें हार्दिक पांड्या के पिछले सीजन में जितनी सैलरी मिली थी, उतनी मिलेगी। वहीं, रोहित शर्मा और केएल राहुल की सैलरी धोनी से काफी ऊपर हैं। सबसे महंगे कप्तान में केएल राहुल टॉप पर है, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से 17 करोड़ रुपये मिलते हैं।

यह भी पढ़े : सूर्यकुमार यादव और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडेन मारक्रम के साथ हाथ रिक्शे की सवारी

IPL 2024 में इन 10 कप्तानों को मिल सकती है इतनी सैलरी

  1. एमएस धोनी- 12 करोड़ रुपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2 .रोहित शर्मा- 16 करोड़ रुपये( मुंबई इंडियंस)

  1. संजू सैमसन- 14 करोड़ रुपये( राजस्थान रॉयल्स)

4.श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़ रुपये( केकेआर)

5.फाफ डु प्लेसिस- 7 करोड़ रुपये (आरसीबी)

  1. डेविड वॉर्नर- 6.25 करोड़ रुपये/ ऋषभ पंत- 16 करोड़ रुपये (अगर वापसी करते है) ( दिल्ली कैपिटल्स)

7. एडन मार्करम– 2.60 करोड़ रुपये( सनराइजर्स हैदराबाद)

8.केएल राहुल- 17 करोड़ रुपये( लखनऊ सुपर जायंट्स)

9.शिखर धवन- 8.25 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)

  1. शुभमन गिल- 15 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटंस)

सोर्स लिंक