img

‘जीवन भर MS Dhoni का कर्जदार…’ Ravichandran Ashwin ने कही बड़ी बात

Sangeeta Viswas
2 months ago

आईपीएल 2024: ‘जीवन भर MS Dhoni का कर्जदार…’ Ravichandran Ashwin ने कही बड़ी बात, 2011 के IPL फाइनल को किया याद। आईपीएल 2024 के आगाज होने में चंद दिन ही बाकी हैं।

अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की तारीफ कर दी:

इससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की तारीफ कर दी है। अश्विन ने कहा कि धोनी ने मुझे दो दिया है उसके लिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा।

ये भी पढ़े:  किंग कोहली वापस आ गए हैं! आरसीबी के प्रशंसक खुश, लेकिन आईपीएल 2024 में कैसा रहेगा प्रदर्शन?

दरअसल, शनिवार को आर अश्विन को तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) ने उनके 500 विकेट और 100 टेस्ट की दोहरी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

‘जीवन भर MS Dhoni का कर्जदार…’ Ravichandran Ashwin ने कही बड़ी बात

साथ ही इसका जश्न मनाने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान अश्विन ने साल 2011 आईपीएल फाइनल को याद किया।

धोनी ने अश्विन को सौंपा थी नई गेंद:-

साल 2011 आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी। महेंद्र सिंह धोनी ने स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन पर भरोसा जताते हुए नई गेंद सौंपी थी, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी। अश्विन इसी के लिए पूर्व भारतीय कप्तान का कर्जदार मानते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान अश्विन ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे जो दिया, उसके लिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा। उन्होंने मुझे नई गेंद से अवसर दिया जबकि सामने क्रिस गेल थे और 17 वर्ष बाद अनिल भाई इसी घटना के बारे में बात करेंगे।

‘जीवन भर MS Dhoni का कर्जदार…’ Ravichandran Ashwin ने कही बड़ी बात

उस फाइनल के बाद बदल गया अश्विन का करियर:-

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेपॉक की वो जादुई रात अश्विन के लिए बस एक शुरुआत थी। उस दिन अश्विन ने तीन विकेट चटकाए थे। गेल को शून्य पर पवेलियन भेजा था।

तब से एक दशक के उतार चढ़ाव भरे सफर में उन्होंने 100 टेस्ट मैच खेल लिए हैं और खेल के पारंपरिक प्रारूप में 516 विकेट झटक लिए हैं। टीएनसीए ने अश्विन को उनकी उपलब्धियों के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।

‘जीवन भर MS Dhoni का कर्जदार…’ Ravichandran Ashwin ने कही बड़ी बात

ये भी पढ़े: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका! आईपीएल से ठीक पहले चोटिल हुए मदुशंका

इस आर अश्विन ने भावुक होते हुए कहा, मैं आम तौर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों की तलाश नहीं करता। मैं यहां आकर सच में इस सम्मान के लिए आभारी हूं।

Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click Here

Recent News