img

मैक्सवेल की पत्नी विनी का पहला बच्चा: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पिता बन गए हैं

Sangeeta Viswas
1 year ago

मैक्सवेल की पत्नी विनी का पहला बच्चा: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पिता बन गए हैं। मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन ने शुक्रवार को गुड न्यूज दी। उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

इस जोड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया।

बेटे का नाम लोगान मेवरिक मैक्सवेल रखा नाम:-

पोस्ट में बच्चे के नाम के साथ-साथ जन्मतिथि भी थी। पोस्ट के मुताबिक, बेटे का नाम लोगान मेवरिक मैक्सवेल है। मैक्सवेल के गुड न्यूज शेयर करते ही बधाईयों की झड़ी लग गई।

ये भी पढ़े: ICC ODI World Cup 2023: भारत की वर्ल्ड कप 2023 की नई जर्सी में दिखेगा ये बड़ा बदलाव

इस मौके पर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा दोनों ने खास पोस्ट कर कपल को बधाई दी। धनश्री ने लिखा- दोनों को बधाई। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी दोनों को बधाई दी है।

मैक्सवेल की पत्नी विनी का पहला बच्चा: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पिता बन गए हैं

पिछले साल 18 मार्च को की थी शादी:-

इस जोड़े ने पहली बार 18 मार्च 2022 को ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और 27 मार्च को पारंपरिक तमिल शैली में शादी के बंधन में बंध गए।

मैक्सवेल और विनी ने 24 जुलाई को बेबी शॉवर की मेजबानी की थी। मैक्सवेल इस साल मार्च में वानखेड़े में भारत के खिलाफ वनडे के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

मैक्सवेल की पत्नी विनी का पहला बच्चा: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पिता बन गए हैं

ये भी पढ़े: SA vs AUS: Adam Zampa ने गेंदबाजी में बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया का डुबोया नाम

वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। पिछले साल नवंबर में एक एक्सीडेंट के दौरान मैक्सवेल चोटिल हो गए थे। उनके पैर के निचले हिस्से और टखने में फ्रैक्चर हो गया था।