img

एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस: 10 जुलाई को LGM मूवी का ट्रेलर लांच धोनी और साक्षी धोनी करेंगी

Sarita Dey
1 year ago

एमएस धोनी (MS Dhoni) के प्रोडक्शन हाउस (Dhoni Entertainment Private Limited) में बन रही फिल्म LGM का ट्रेलर खुद धोनी लांच करेंगे. इसकी घोषणा हो गई है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मूवी का ट्रेलर लांच धोनी और साक्षी धोनी करेंगी।

यह भी पढ़े : India vs Pakistan: पाकिस्तान के खेल मंत्री ने भारत को दी धमकी, ‘World Cup 2023 के लिए नहीं आएंगे भारत’

LGM मूवी का कांसेप्ट धोनी ने तैयार किया

LGM

इससे पहले धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मूवी का टीजर जारी किया था। करीब एक महीने पहले 7 जून को फिल्म का टीजर रिलीज़ हुआ था। अब इसका ऑडशन एंड ट्रेलर रिलीज़ होगा, जो धोनी और साक्षी करेंगे। इस तमिल फिल्म का पोस्टर भी धोनी ने जारी किया था, जिसका फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये फिल्म ख़ास है। उन्होंने ना सिर्फ एलजीएम मूवी को प्रोडूस किया है बल्कि इसका कांसेप्ट भी उन्होंने ही तैयार किया है।

यह भी पढ़े : BCCI Meeting: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में IPL की तरह लागू होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम

10 जुलाई को होगा ट्रेलर लांच

LGM

प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी दी कि LGM Movie का ट्रेलर 10 जुलाई को लांच किया जाएगा। लांच प्रोग्राम कहां होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। वैसे आपको बता दें कि अभी फ़िलहाल धोनी अपने रांची स्थित घर पर है। धोनी ने अपने जन्मदिन पर अपने पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये खूबसूरत वीडियो धोनी ने अपने 42वें जन्मदिन पर शेयर किया।