img

पाकिस्तान की महिला कमेंटेटर को भारत विरोधी पोस्ट करना पड़ा भारी

Sangeeta Viswas
7 months ago

ICC ODI World Cup 2023: पाकिस्तान की महिला कमेंटेटर को भारत विरोधी पोस्ट करना पड़ा भारी। पाकिस्तान की जानी-मानी एंकर जैनब अब्बास के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट गले की फांसी बन गई।

वह हिंदूओं की धार्मिक भावना के खिलाफ निकली:-

भारत में चल रहे किक्रेट विश्व कप 2023 के लिए आईसीसी की कमेंटेटर्स लिस्ट में शामिल इस महिला पत्रकार के पोस्ट की जांच की गई तो वह हिंदूओं की धार्मिक भावना के खिलाफ निकली। इसके बाद जैनब को भारत छोड़ना पड़ा। फिलहाल वह दुबई में हैं। वहीं जैनब ने अपने आरोपों से इंकार किया है।

ये भी पढ़े: न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने वर्ल्ड कप 2023 में पहली बार पांच विकेट लिए

सुप्रीम कोर्ट की वकील विनीत जिंदल ने जैनब के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह कानूनी कार्रवाई 35 वर्षीय जैनब के सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद की गई।

पाकिस्तान की महिला कमेंटेटर को भारत विरोधी पोस्ट करना पड़ा भारी

वकील ने आरोप लगाया कि ये ट्वीट 9 साल पहले किए गए थे:-

इस पोस्ट की जांच की गई तो हिंदूओं की धार्मिक भावना को भड़काने वाली और भारत विरोधी थी। इसके बाद वकील ने आरोप लगाया कि ये ट्वीट 9 साल पहले किए गए थे।

वहीं अपने उपर लगे आरोपों को लेकर जैनब ने समां टीवी से कहा कि ये ट्वीट कई साल पुराने हैं। उसका विश्व कप कमेंट्री से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें भारत से निर्वासित नहीं करना चाहिए था। फिलहाल जैनब दुबई में हैं।

पाकिस्तान की महिला कमेंटेटर को भारत विरोधी पोस्ट करना पड़ा भारी

जैनब के खिलाफ हिंदू आस्था और विश्वास के बारे में अपमानजनक टिप्पणी:-

विनीत जिंदल ने दिल्ली के साइबर सेल को दर्ज कराई शिकायत की काॅपी सोशल मीडिया पर शेयर की है। शिकायत में जैनब के खिलाफ हिंदू आस्था और विश्वास के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

विनीत ने आईपीसी की धारा 153ए, 295, 506, 121 और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

पाकिस्तान की महिला कमेंटेटर को भारत विरोधी पोस्ट करना पड़ा भारी

ये भी पढ़े: World Cup 2023: Ben Stokes पर जोस बटलर ने दिया चिंताजनक बयान

जैनब अब्बास को ICC और BCCI द्वारा आयोजित वर्ल्ड कप 2023 से तत्काल प्रभाव से प्रस्तुतकर्ताओं की सूची से हटा दिया जाना चाहिए। भारत में भारत विरोधी लोगों का स्वागत नहीं है।”

Recent News