img

रांची की सड़को पर Vintage Rolls Royce लेकर निकले MS Dhoni, करोड़ो का हैं कार कलेक्शन

Sarita Dey
1 year ago

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को हाल ही में रांची में विंटेज रोल्स रॉयस (Vintage Rolls Royce) चलाते हुए देखा गया। हालांकि धोनी के सभी फैंस जानते हैं कि धोनी को वाहनों से काफी प्यार हैं। वहीं उनके पास कम से कम 15 हाई-एंड कारें और 70 बाइक हैं। इसी बीच धोनी रांची में विंटेज रोल्स रॉयस चलाते नजर आए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

यह भी पढ़े : विराट और रोहित की जगह युवाओं को क्यों नहीं लेते , सेलेक्टर्स चैलेंज लेने से बच रहे हैं- गावस्कर

एमएस धोनी की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग

आईपीएल की सबसे ज्यादा बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग देखी जाती हैं। हालांकि धोनी वाहनों के प्रति काफी प्यार भी देखा जाता हैं और धोनी अक्सर कार या बाइक चलाते दिखते रहते हैं। वहीं इस बार धोनी नीली कलर की विंटेज रोल्स रॉयस चलाते दिखाई पड़े हैं।

1980 विंटेज रोल्स रॉयस चलाते दिखे कूल कैप्टन

एक फैन द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में धोनी को रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज 1980 रोल्स रॉयस चलाते हुए देखा गया था। अपनी नीली रोल्स रॉयस चलाते हुए धोनी फिल्माए जाने से बेखबर हैं, क्योंकि उनका ध्यान रांची की सड़कों पर घूमने पर था।

यह भी पढ़े : मिस्बाह-उल-हक को पीसीबी प्रमुख जका अशरफ का सलाहकार नियुक्त किया गया

करोड़ो का हैं कार कलेक्शन

एमएस धोनी के पास 75 लाख रुपये की हमर H2 से लेकर हाल ही में 61 लाख रुपये की KIA EV6 खरीदी तक का कार कलेक्शन हैं। इसके अलावा उनके पास कई प्रभावशाली कारें मौजूद हैं। वहीं धोनी को बाइको का भी बहुत शौक हैं। हाल ही में धोनी की बाइक कलेक्शन का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में बाइक कलेक्शन को देखकर लग रहा था कि यह बाइक शोरूम हैं।