img

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते है टीम में बदलाव

Sangeeta Viswas
8 months ago

IND vs SL Asia Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते है टीम में बदलाव। एशिया कप 2023 वनडे सुपर 4 का चौथा मैच 12 सितंबर 2023 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है।

भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में रोहित शर्मा भारत का नेतृत्व करेंगे:-

ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में रोहित शर्मा भारत का नेतृत्व करेंगे, जबकि दासुन शनाका श्रीलंका के कप्तान होंगे।

ये भी पढ़े: Virat Kohli और KL Rahul ने Asia Cup 2023 में तहस-नहस कर दिए रिकॉर्ड्स

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद होंगे, लेकिन लगातार तीन खेलने से भारतीय टीम में चोट का खतरा भी बढ़ सकता है। यहां हम श्रीलंका बनाम भारत की अनुमानित प्लेइंग XI के बारे में बात करते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते है टीम में बदलाव

वर्कलोड मैनजेमेंट को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया:-

पाकिस्तान के खिलाफ दो दिन चले मुकाबले की वजह से रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में बदलाव करते नजर आ सकते हैं। वर्कलोड मैनजेमेंट को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह को आराम देने के कारण मोहम्मद शमी को मौका मिला सकता है, जबकि रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा टीम में आ सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते है टीम में बदलाव

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका:-

भारत: 1. रोहित शर्मा (कप्तान), 2. शुभमन गिल, 3. विराट कोहली, 4. केएल राहुल, 5. ईशान किशन, 6. हार्दिक पांड्या, 7. अक्षर पटेल, 8. शार्दुल ठाकुर, 9. कुलदीप यादव, 10. प्रसिद्ध कृष्णा, 11. मोहम्मद शमी .

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते है टीम में बदलाव

ये भी पढ़े: श्रेयस अय्यर की चोट से वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

श्रीलंका: 1. पथुम निसांका, 2. दिमुथ करुणारत्ने, 3. कुसल मेंडिस, 4. सदीरा समरविक्रमा, 5. चरित असलंका, 6. धनंजय डे सिल्वा, 7. दासून शनाका (कप्तान), 8. डुनिथ वेललेज, 9. महेश दीक्षाना, 10. कसुन राजिथा, 11. मथीशा पथिराना .

Recent News