img

स्मृति मंधाना द हंड्रेड वुमेन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं

Sangeeta Viswas
9 months ago

THE HUNDRED WOMEN 2023: स्मृति ने द हंड्रेड में 500 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड में एक बड़ा कारनामा किया है।

वेल्श फायर के खिलाफ 42 गेंदों में 11 चौकों की मदद:-

स्मृति सदर्न ब्रेव टीम का हिस्सा है और उन्होंने वेल्श फायर के खिलाफ 42 गेंदों में 11 चौकों की मदद से नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़े: एशिया कप 2023: एशिया कप के लिए NCA शिविर में शामिल नहीं होंगे Sanju Samson

लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी। ऐसे में स्मृति ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम किया और ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।

स्मृति मंधाना द हंड्रेड वुमेन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं

द हंड्रेड महिला में स्मृति मंधाना ने वेल्श फायर के खिलाफ ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बना लिया है। इसके अलावा एक और रिकॉर्ड को स्मृति ने अपने नाम किया है। हालांकि स्मृति द हंड्रेड में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई है।

द हंड्रेड में ऐसा करना वाली पहली खिलाड़ी:-

स्मृति मंधाना ने द हंड्रेड महिला में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बना लिया है। दरअसल, स्मृति ने अब तक 5 बार ऐसा किया है।

हालांकि इससे पहले भारतीय खिलड़ी जेमिमा रोड्रिग्स और डेनियन व्याट ने 4-4 बार ऐसा किया है। इसके अलावा स्मृति ने इंग्लैंड के मशहूर टूर्नामेंट द हंड्रेड 500 रनों का आंकड़ा भी छू लिया है।

इससे पहले तक नताली साइवर 497 रनों के साथ पहले स्थान पर थी। वहीं स्मृति द हंड्रेड 500 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

स्मृति मंधाना द हंड्रेड वुमेन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं

ऐसा रहा सदर्न ब्रेव बनाम वेल्श फायर के बीच मुकाबला:-

मैच की बात करें तो, वेल्श फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। इस दौरान हेली मैथ्यूज ने 67 रनों की शानदार पारी खेली थी।

हालांकि इस लक्ष्य का पीछा करते सदर्न ब्रेव ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना सकी और मुकाबले को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

स्मृति मंधाना द हंड्रेड वुमेन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं

ये भी पढ़े: दिल्ली कैपिटल्स से मिले 7.5 करोड़ रूपए के बाद पृथ्वी शॉ ने मुंबई में 10.5 करोड़ का घर खरीदा

हालांकि द हेंड्रड में इन दोनों के बीच एक ऐसा पहला मुकाबला है, जिसमें कुल तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ा हो।

Recent News