img

विराट कोहली के करीब मैदान में घुसे शख्स के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन

Sangeeta Viswas
10 months ago

IND vs AUS ODI WC Final 2023: विराट कोहली के करीब मैदान में घुसे शख्स के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के बीच एक अनजान शख्स मैदान पर घुस आया था।

उस शख्स ने फिलिस्तीन का झंडा थाम रखा था और उसके कपड़ों पर भी फिलिस्तीन समर्थक कई वाक्य लिखे थे।

अब इस शख्स पर स्थानीय पुलिस ने एक्शन लिया है। उस शख्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने लिया एक्शन:-

भारत की पारी के 14वें ओवर में यह शख्स मैदान पर घुसा तो विराट और राहुल उसे दूर करने लगे। फिर कुछ ही देर में Security Personnel ने आकर इस शख्स को मैदान से बाहर कर दिया।

विराट कोहली के करीब मैदान में घुसे शख्स के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन

ये भी पढ़े: पाकिस्तान क्रिकेट में 17300 रन बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज को मिली अहम जिम्मेदारी

ताजा अपडेट के अनुसार विराट के इस फैन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको लेकर एएनआई ने वीडियो जारी किया जिसमें पुलिस इस शख्स को गिरफ्तार करके ले जाती हुई दिख रही है।

Jarvo नाम के एक फैन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं:-

हालांकि, यह पहला ऐसा वाकया नहीं है जब कोई क्रिकेट फैन मैदान पर घुसा है। इससे पहले Jarvo नाम के एक फैन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह सुपरफैन अक्सर टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में घुस जाता था।

इस वर्ल्ड कप के दौरान भी जारवो चर्चा में आया था। लेकिन उसके बाद वो नहीं नजर आया। अब यह नया फैन फिलहाल चर्चा में है। अभी यह जानना बाकी है कि आखिर कौन है ये शख्स, इसको लेकर अपडेट का इंतजार है।

विराट कोहली के करीब मैदान में घुसे शख्स के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन

विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट:-

कोहली 54 रन बनाकर इस पारी में पवेलियन लौटे। उन्होंने एक सधी हुई पारी खेली और टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारा था।

ये भी पढ़े: इस कंपनी ने किया ऐलान: अगर भारत वर्ल्ड कप जीता, तो 100 करोड़ रुपये बांटेंगे

विराट कोहली के करीब मैदान में घुसे शख्स के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन

उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में यह 9वां फिफ्टी प्लस स्कोर था। वहीं 6 अर्धशतक उन्होंने इस सीजन लगाए। 765 रन बनाकर वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोर भी हैं।