img

World Cup 2023: हर्शेल गिब्स ने विश्व कप को लेकर भारतीय टीम को लेकर दिए बयान

Sarita Dey
10 months ago

World Cup 2023: आईसीसी वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2023) अक्टूबर में शुरु होना है। जिसमें भारत अपना पहला मैच आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगा। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व क्रिकेटर हर्शेल गिब्स (Herschelle Gibbs) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मेजाबन भारत इस बार टूर्नामेंट में सबसे अधिक दबाव में रहेगा। लेकिन भारत (Team India) के पास दबाव में खेलने वाले अच्छे खिलाड़ी भी हैं।

यह भी पढ़े : मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

भारत के पास कुछ बड़े खिलाड़ी हैं जो दबाव का आनंद लेना जानते हैं

हर्षल ने एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि “विश्व कप को लेकर भारत सबसे अधिक दबाव में है। भारत के पास कुछ बड़े खिलाड़ी हैं जो दबाव का आनंद लेना जानते हैं और दबाव में वास्तव में अच्छा खेलते हैं, लेकिन बहुत सारी टीमें हैं जो भारत की परिस्थितियों में खेलती हैं। मुझे लगता है कि यह एक रोमांचक टूर्नामेंट होगा।

भारत की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया के मुकाबले आठ अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच खेले जाने है

गिब्स का कहना है कि “ मैंने हमेशा कहा है कि हमें फाइनल में पहुंचने की जरूरत है। सेमीफ़ाइनल की परवाह न करें, हमें फ़ाइनल में पहुंचना है। जिस दिन हम फाइनल में पहुंचेंगे, हम विश्व कप जीत सकते हैं।” भारत की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया के मुकाबले आठ अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच खेले जाने हैं।

यह भी पढ़े : जॉनी बेयरस्टो ने अपनी 99 रनों की तूफानी पारी के बाद अपने आलोचकों पर करारा प्रहार किया है

भारत का विश्व कप शेड्यूल

मुकाबलेदिनजगह
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया8 अक्टूबरचेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान11 अक्टूबरदिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान15 अक्टूबरअहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश19 अक्टूबरपुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड22 अक्टूबरधर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड29 अक्टूबरलखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर-22 नवंबरमुंबई
भारत बनाम साउथ अफ्रीकापांच नवंबरकोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर-111 नवंबरबंगलुरू

Recent News