img

वर्ल्ड में सबसे ज्यादा सर्च होने वाला पेज- किंग कोहली विकिपीडिया

Sarita Dey
1 year ago

किंग कोहली विकिपीडिया – भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। जहां उन्हें कैरिबियन टीम के खिलाफ दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किंग कोहली काफी पसीना बहा रहे हैं। हालांकि विराट कोहली मैदान में अक्सर रिकॉर्ड्स बनाते रहते हैं, लेकिन वो मैदान के बाहर भी कई महारिकॉर्ड बना डालते हैं। इसी बीच उन्होंने वर्ल्ड में एक खास उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, विराट कोहली का विकिपीडिया पेज सबसे ज्यादा सर्च (Most popular cricketers in world) किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

यह भी पढ़े : Ashes Series 2023: हैरी ब्रूक ने रच दिया इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

विकिपीडिया पे सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला पेज

विराट कोहली इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि फैंस को उम्मीद है कि इस सीरीज में वो अपना 76वां शतक पूरा कर लेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले किंग कोहली के लए एक बड़ा खबर सामन आई हैं। दरअसल, विराट वर्ल्ड में ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिनका विकिपीडिया पेज सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में देखी जाती है।

वर्ल्ड में सबसे ज्यादा सर्च होता है किंग कोहली का विकिपीडिया पेज

किंग कोहली विकिपीडिया

विराट कोहली ने वर्ल्ड यानी पूरी दुनिया में एक बेहद खास उपलब्धि अपने नाम की है। विराट अक्सर मैदान के अलावा मैदान के बाहर भी कई रिकॉर्ड्स बनाते रहते हैं और अब विराट ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। विराट कोहली का विकिपीडिया पेज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला पेज बन गया है और इसी के साथ विराट इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले क्रिकेटर भी बन गए है।

किंग कोहली विकिपीडिया

यह भी पढ़े : IND vs WI T20 सीरीज 2023: विराट कोहली ने कोच द्रविड़ के लिए लिखा इमोशनल ‘नोट’

कोहली वर्ल्ड में 16वें सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स रखने वाले इंसान

किंग कोहली विकिपीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली दुनियाभर में सबसे पसंदीदा क्रिकेटर्स की लिस्ट में अव्वल नंबर पर आते हैं। हालांकि उनके आंकड़े भी इस बात को बयान करते हैं। दरअसल, किंग कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स रखने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर है। विराट कोहली के सोशल मीडिया के सिर्फ इंस्टाग्राम पर करीब 255 मिलियन यानी 25 करोड़ से भी ज्यागा फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं विराट कोहली वर्ल्ड में 16वें सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स रखने वाले इंसान हैं। जबिक तीसरे एटलीट हैं, जिसके सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं।