img

WPL 2024 Awards: WPL के दूसरे सीजन के खत्म होने के बाद जाने किसको मिला कौनसा प्राइज 

Ansh Gain
6 months ago

WPL 2024 Awards: WPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम और उनके फैंस का आखिरकार वो सपना पूरा हो गया, जिसके लिए उनकी आंखें पिछले 16 सालों से इंतजार कर रही थीं। आखिरकार RCB ने पहली बार टाइटल जीतने के फीलिंग को महसूस किया। मंधाना ब्रिगेड ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर अपने पहला टाइटल जीता। 

WPL 2024 में कई खिलाड़ियों और सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें अवार्ड से भी नवाज़ा गया । आइये जाने है WPL 2024 में किस – किस को उनके खास प्रदर्शन के लिए कौनसा अवार्ड मिला।  

WPL Final 2024 Awards  :- 

  • सबसे पहले बात करे WPL 2024 फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच की तो इस अवार्ड और 2.5 लाख रूपए का कैश प्राइज को RCB की सोफी मालिनक्स ने जीता। 
  • तो वही फाइनल में मोस्ट सिक्सेस ऑफ़ द मैच और 1 लाख रूपए का कैश प्राइज को DC की शेफाली वर्मा ने जीता। 

ये भी पढ़े :-  WPL 2024: आरसीबी की जीत के बाद रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं स्मृति मंधाना!

WPL 2024 अवार्ड्स :- 

  • इसके बाद पंच. ईवी इलेक्ट्रिक पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ़ द सीजन के अवार्ड और 5 लाख रूपए के कैश प्राइज को RCB की जॉर्जिया वेयरहम ने जीता जिन्होनें 163.23 के स्ट्राइक रेट से 111  रन बनाये। 
  • तो वही इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन के अवार्ड और 5 लाख रूपए के कैश प्राइज को RCB की श्रेयांका पाटिल ने जीता जिन्होनें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। 
  • इसके बाद बात करे मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ़ द सीजन की तो इस अवार्ड और 5 लाख रूपए के कैश प्राइज को UP वारियर्ज की दीप्ति शर्मा ने अपने नाम किया जिन्होनें इस सीजन अपने टीम को सिंगल हैंडेडली भी मैच जीताए है।   
  • इस सीजन 8 मैचेस में 13 विकेट लेने वाली RCB की श्रेयांका पाटिल ने पर्पल कैप और 5 लाख रूपए के कैश प्राइज को अपने नाम किया। 
  • इसके बाद बात करे ऑरेंज कैप की तो इस अवार्ड को और 5 लाख रूपए के कैश प्राइज को RCB की एलीस पैरी ने अपने नाम किया जिन्होनें इस पूरे सीजन 9 मैचेस में 347 रन बनाये।
  • इसके बाद बात करे रनर उप को मिले कैश प्राइज की तो दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रूपए दिए गए। 
  • तो वही WPL 2024 विनर्स RCB को 6 करोड़ रूपए के कैश प्राइज से नवाज़ा गया। 

ये भी पढ़े :-  WPL 2024 फाइनल: लगातार दूसरी हार से दिल्ली कैपिटल्स टूटी, कप्तान लैनिंग के आंसू