img

WPL 2024: फाइनल से पहले एलिस पेरी को मिला अनोखा गिफ्ट! आप भी देखकर रह जाएंगे दंग!

Sangeeta Viswas
6 months ago

WPL 2024: एलिस पेरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की वो धाकड़ खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में कमाल कर दिया! 66 रन बनाए और एक विकेट भी झटकाया, जिसकी बदौलत RCB विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के फाइनल में पहुंच गई। लेकिन फाइनल से पहले एलिस पेरी को कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आखिर क्या मिला उन्हें?

एक टूटा हुआ शीशा!

जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने!

टूटे हुए शीशे से खुश क्यों हुईं पेरी?

अरे, इसके पीछे एक मजेदार कहानी है।

ये भी पढ़े: चोटिल स्टार खिलाड़ी जो कभी एमआई के साथ खेलते थे, अब आरसीबी में शामिल हो सकते हैं

टूर्नामेंट के 11वें मैच में एलिस पेरी का इतना जोरदार शॉट गया कि मैदान पर रखी डिस्पले कार का शीशा ही टूट गया! ये वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल, यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मैच में पेरी ने 4 छक्के लगाए थे, जिनमें से एक छक्का सीधा कार के शीशे पर जा लगा। खुद पेरी भी ये देखकर हैरान रह गई थीं कि टाटा कंपनी की डिस्पले कार का शीशा टूट गया।

WPL 2024: फाइनल से पहले एलिस पेरी को मिला अनोखा गिफ्ट! आप भी देखकर रह जाएंगे दंग!

अब मजेदार बात ये है कि टाटा कंपनी ने उसी टूटे हुए शीशे को तोहफे के रूप में पेरी को दे दिया! पेरी तो इस अनोखे गिफ्ट को पाकर खुशी से झूम उठीं। क्रिकेट के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा कि किसी खिलाड़ी को टूटा हुआ शीशा गिफ्ट किया गया हो। RCB ने पेरी को ये तोहफा लेते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि फाइनल मुकाबले से पहले एलिस पेरी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिर्फ 8 मैचों की 8 पारियों में 62.40 की औसत और 130.54 के धाकड़ स्ट्राइक रेट से 312 रन बना डाले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाया है और 7 विकेट झटके हैं।

ये भी पढ़े:  IPL 2024: क्या यूएई में खेले जाएंगे बाकी मैच?

तो कैसा लगा आपको ये अनोखा गिफ्ट?

क्या आपको लगता है RCB WPL 2024 की चैंपियन बनेगी?

अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं!

Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click Here