img

WPL 2024: RCB के पहले टाइटल में वीडियो कॉल के जरिये विराट कोहली भी हुए शामिल 

Ansh Gain
6 months ago

विराट कोहली, RCB: WPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम और उनके फैंस का आखिरकार वो सपना पूरा हो गया, जिसके लिए उनकी आंखें पिछले 16 सालों से इंतजार कर रही थीं। आखिरकार RCB ने पहली बार टाइटल जीतने के फीलिंग को महसूस किया। मंधाना ब्रिगेड ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर अपने पहला टाइटल जीता। 

स्मृति मंधाना ने विराट कोहली से वीडियो कॉल पर की बात :- 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सभी खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे थे। इस बीच स्मृति मंधाना टीवी पर नजर आई और वह विराट कोहली से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। विराट ने पहले स्मृति को बधाई और उसके बाद पूरे टीम को भी एक साथ अपने पहले टाइटल के लिए बधाई दी। 

आपको बता विराट कोहली ने नौ साल तक RCB की मेन्स टीम की कैप्टैन्सी की और कई बार टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन खिताब नहीं जीत सकी लेकिन जो 16 साल में RCB की मेंस टीम नहीं कर पायी उसे विमेंस टीम ने कर दिखाया। 

ये भी पढ़े :-  WPL 2024 फाइनल: लगातार दूसरी हार से दिल्ली कैपिटल्स टूटी, कप्तान लैनिंग के आंसू

चैंपियन और रनर उप को कितनी मिली कैश प्राइज :- 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस साल विमेंस प्रीमियर लीग की प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में RCB को वही प्राइज मनी मिली है जो पिछले साल मुंबई इंडियंस को मिली थी। मुंबई इंडियंस को डब्ल्यूपीएल 2023 का चैंपियन बनने के बाद 6 करोड़ रुपए की इनामी राशि से नवाजा गया था, वहीं उप-विजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए मिले थे।

इस साल भी रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को चैंपियन बनने के बाद  6 करोड़ तो वही उप-विजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए मिले।

ये भी पढ़े :- WPL 2024: आरसीबी की जीत के बाद रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं स्मृति मंधाना!