WTC फाइनल 2023 देखने आई अनुष्का शर्मा से लेकर रोहित शर्मा की पत्नी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2023 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है।
द ओवल पर चल रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
यह भी पढ़े: WTC फाइनल में ट्रेविस हेड की कामयाबी के पीछे है इस हसीना का हाथ
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका समेत भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां मैच देखने स्टेडियम पहुंची।
अनुष्का शर्मा सफ़ेद और काली रंग की जैकेट पहनकर स्टेडियम में पहुंची। वहीं रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह सफ़ेद रंग की टीशर्ट और उसके ऊपर काली रंग की जैकेट पहने पहुंची।
ओवल का मौसम अभी सर्द है, दोपहर के समय भी वहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। अक्षर पटेल की पत्नी और अन्य खिलाड़ियों की पत्नियां भी स्टेडियम में बैठी नजर आईं।
भारतीय क्रिकेटर्स आईपीएल के बाद इंग्लैंड रवाना हुए थे, उनके साथ उनकी पत्नियां भी गई थी। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंग्लैंड पहुंचे थे।
यह भी पढ़े: मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंद से मार्नस लाबुशेन को किया चारों खाने चित
विराट कोहली डब्ल्यूटीसी से पहले अनुष्का के साथ FA का फाइनल भी देखने गए थे। इनके आलावा उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन आदि क्रिकेटर्स की पत्नियां भी इंग्लैंड में उनके साथ हैं।
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]