img

ICC ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर BCCI का बड़ा ऐलान

Sangeeta Viswas
6 months ago

IND vs PAK ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर BCCI का बड़ा ऐलान। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला होना है।

इस मुकाबले का दोनों टीमों या बोर्ड को ही नहीं फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। और मैच जब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम और भारतीय फैंस के सामने हो तो इसका रोमांच और बढ़ जाता है।

इस मैच में अभी एक हफ्ता बाकी है और 8 अक्टूबर को टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। उससे पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। यह ऐलान फैंस के लिए बेहद खास है।

ये भी पढ़े: SA vs SL: Sanath Jayasuriya का 16 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर, Kusal Mendis का वर्ल्ड कप 2023 में तूफ़ान

ICC ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर BCCI का बड़ा ऐलान

फैंस के लिए गुड न्यूज?

दरअसल बीसीसीआई ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए फैंस को गुड न्यूज दी है। शनिवार रात बोर्ड ने 14 हजार नए टिकट रिलीज करने का ऐलान किया है।

इससे पहले जब शुरुआती चरण में टिकटों की बिक्री हुई थी तो इसकी सेल पर भारी मारामारी देखने को मिली थी। साइट तक क्रैश हो गई थी।

ICC ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर BCCI का बड़ा ऐलान

कैसे बुक कर पाएंगे टिकट?

बीसीसीआई द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक इन टिकटों की बिक्री की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। इन 14 हजार टिकटों की बिक्री रविवार सुबह 12 बजे से शुरू होगी। फैंस ऑफिशियल वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं

ये भी पढ़े:  भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान और ऑलराउंडर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए

ICC ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर BCCI का बड़ा ऐलान

वर्ल्ड कप 2023 में भारत का शेड्यूल:-

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया– 8 अक्टूबर, चेन्नई
  • अफगानिस्तान बनाम भारत – 11 अक्टूबर, दिल्ली
  • भारत बनाम पाकिस्तान- 14 अक्टूबर, अहमदाबाद
  • भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर, पुणे
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत – 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  • भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर, लखनऊ
  • भारत बनाम श्रीलंका- 2 नवंबर, मुंबई
  • साउथ अफ्रीका बनाम भारत – 5 नवंबर, कोलकाता
  • भारत बनाम नीदरलैंड 12 नवंबर, बेंगलुरु

Recent News