IND vs ENG, Virat Kohli: भारत ने लखनऊ के इकाना में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से मात देकर सेमीफाइनल की सीट लगभग पक्की कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन का स्कोर बनाया था। तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड मात्र 129 रन ही बना सका। शमी ने चार विकेट लिए। इस मैच में कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय दर्शकों को Virat Koh के बल्ले से 49वां शतक का इतंजार था, लेकिन शतक बनना तो बहुत की बात Virat Koh अपना खाता तक नहीं खोल पाए। विराट कोहली ने 9 गेंद का सामना करते हुए बिना एक भी रन बनाए पवेलियन लौट गए। कोहली अपने वर्ल्ड कप करियर में पहली बार शून्य पर आउट हुए।
दरअसल, Virat Kohli 513 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की 569 पारियों में 34वीं बार शून्य पर आउट हुए। जबकि Sachin 664 मैचों की 782 पारी में 34 बार शू्न्य पर आउट हुए थे। इस लिस्ट में जहीर खान टॉप पर मौजूद हैं। जहीर खान 309 मैचों की 232 पारियों में 43 बार शून्य पर आउट हुए हैं। ईशांत शर्मा दूसरे नंबर पर हैं, 199 मैचों की 173 पारियों में 40 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। हरभजन सिंह 37 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
ये भी पढ़े :- विश्व कप 2023 से बाहर हुए श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा
खिलाड़ी | मैच | शून्य पर हुए आउट |
जहीर खान | 309 | 43 |
इशांत शर्मा | 199 | 40 |
हरभजन सिंह | 367 | 37 |
अनिल कुंबले | 403 | 35 |
विराट कोहली | 513 | 34 |
सचिन तेंदुलकर | 664 | 34 |
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]