img

IND vs SA: ‘Virat Kohli’ से लेकर ‘Jadeja’, इन खिलाड़ियों ने किए नए कीर्तिमान अपने नाम

Ansh Gain
11 months ago

IND vs SA: रन मशीन Virat Kohli के अद्भुत शतक और अनुभवी ऑलराउंडर Ravindra Jadeja के ऐतिहासिक पांच विकेट की बदौलत भारत ने ICC World Cup 2023 में दक्षिण अफ्रीका पर धमाकेदार 243 रन की जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रोहित ब्रिगेड ने ODI World Cup इतिहास में प्रोटियाज़ पर अपनी सबसे बड़ी 243 रनो के अंतर से जीत दर्ज की।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज :-

इस मैच में प्रोटियाज़ ने 50 ओवर के प्रारूप में अपना संयुक्त दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया। साथ ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका को World Cup में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार दी। साउथ अफ्रीका का ODI में सबसे कम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1993 में आया था जब वह मात्र 69 रनो पर सिमट गयी थी।

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी :-

इस मैच में विराट कोहली ने क्रिकेट के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली ने अपना 35वां जन्मदिन सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 ODI शतकों की बराबरी कर मनाया। कोहली ने इसी स्थान यानि ईडन गार्डन्स पर 2009 में अपना पहला ODI शतक भी लगाया था।

साथ ही किंग कोहली अपने जन्मदिन पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तेंदुलकर, विनोद कांबली, सनथ जयसूर्या, रॉस टेलर और मिशेल मार्श के साथ शामिल हो गए।

ये भी पढ़े :-Happy Birthday Virat Kohli: जानिए ‘चीकू’ से जुड़ी 5 रोचक बातें

IND vs SA: मार्को जनसेन के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड :-

इसके अलावा Proteas गेंदबाज़ मार्को जानसन ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। दरअसल मार्को जानसन विश्व कप मैच में किसी दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ द्वारा सबसे ज्यादा 94 रन देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रविंद्र जडेजा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड :-

साथ ही गेंद से भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए जडेजा ने ऐतिहासिक पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ ODI वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले जडेजा पहले भारतीय बॉलर बने।

ये भी पढ़े :- मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी का Credit आखिर उनके कोच ने पाकिस्तान दिग्गज को क्यों दिया?

जडेजा के इसी शानदार स्पेल की बदौलत यह ODI वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ जब साउथ अफ्रीका बल्लेबाज़ी करते हुए किसी पारी में एक भी छक्का लगाने में नाकाम रहा।