img

नए रोल में World Cup की ट्रॉफी के साथ नजर आएंगे Sachin Tendulkar, हर भारतीय को होगा गर्व

Ansh Gain
1 year ago

World Cup 2023 के लिए ICC ने Sachin Tendulkar को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ‘क्रिकेट के भगवान’ को World Cup 2023 का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यानी सचिन एकबार फिर नए रोल में World Cup ट्रॉफी के साथ नजर आएंगे। विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर होना है।

World Cup 2023: सचिन को मिली नई जिम्मेदारी :-

Sachin Tendulkar को ICC ने World Cup 2023 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सचिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच से पहले World Cup trophy को लेकर मैदान पर आएंगे। मास्टर ब्लास्टर 12 साल बाद भारत की धरती पर खेले जाने वाले इस मेगा इवेंट का शंखनाद करेंगे। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान छह बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साल 2011 में सचिन भारत की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे।

ये भी पढ़े :- Virat Kohli जल्द ही टीम से जुड़ने को तैयार, साथियों के साथ चेन्नई के लिए भरेंगे उड़ान

5 अक्टूबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज :-

World Cup 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है। टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होनी है। इंग्लैंड ने साल 2019 में कीवी टीम को ही मात देते हुए विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

ये भी पढ़े :- CWC 2023: नासिर हुसैन ने बताई पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी