img

NZ vs SA: खत्म किया 24 साल का सूखा, न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Ansh Gain
6 months ago

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के 32वें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 190 रन से हार का स्वाद चखाया। कीवी टीम 358 रन के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 167 रन बनाकर सिमट गई।

Quinton de Kock और Rassie Van der Dussen का बल्ला जमकर बोला :-

बल्लेबाजी में साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन डर डुसेन का बल्ला एकबार फिर जमकर बोला। वहीं, गेंदबाजी में केशव महाराज की घूमती गेंदों का जादू कीवी बल्लेबाजों के सिर चढ़कर बोला। साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही विश्व कप में 24 साल का सूखा भी खत्म कर दिया है।

NZ vs SA: खत्म हुआ 24 साल का सूखा :-

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में यह साल 1999 के बाद साउथ अफ्रीका ने पहल जीत का स्वाद चखा है। 24 साल के इंतजार के बाद वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को मात दी है। इससे पहले साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के हाथों लगातार छह बार हार का मुंह देखना पड़ा था।

ये भी पढ़े :- ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ खेलते हुए चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मैच से हुए बाहर

NZ vs SA: खत्म किया 24 साल का सूखा, न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत

नूज़ीलैंड पर साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत :-

पुणे में मिली 190 रन की धमाकेदार जीत साउथ अफ्रीका की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले साल 2017 में साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 159 रन से हार का स्वाद चखाया था।

ये भी पढ़े :- सूर्यकुमार यादव पहले कभी नहीं देखे गए इस अवतार में, पहचान छिपाकर मुंबई में लिया लोगों का इंटरव्यू

NZ vs SA: खत्म किया 24 साल का सूखा, न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Recent News