Pakistan Cricket, Shadab Khan: पाकिस्तान के उप-कप्तान और लेग स्पिनर Shadab Khan ने भारतीय कप्तान Rohit Sharma की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें गेंदबाजी करना सबसे कठिन है। Shadab Khan ने साथ ही Kuldeep Yadav को सबसे खतरनाक भारतीय गेंदबाज करार दिया।
Kuldeep Yadav इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हाल ही में एशिया कप में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में आखिरी बार मुकाबला खेला गया था, जहां शादाब खान का प्रदर्शन काफी साधारण रहा था।
Shadab Khan ने 10 ओवर में 71 रन खर्च किए और केवल एक सफलता हासिल की । भारतीय टीम ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके बाद Shadab Khan का बल्ला भी खामोश रहा और वो केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
मैं Rohit Sharma को बहुत मानता हूं। वो दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्हें गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है। एक बार वो क्रीज पर जम जाएं तो काफी खतरनाक हो जाते हैं। गेंदबाजों में मुझे Kuldeep Yadav ने काफी प्रभावित किया।
ये भी पढ़े :- भारत में मेहमान नवाजी के दीवाने हुए पाकिस्तान के ‘शादाब खान’
पाकिस्तान का खेमा इस समय चिंतित है। वो Asia Cup के फाइनल में जगह नहीं बना सका। इसके अलावा World Cup से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 346 रन के लक्ष्य की रक्षा नहीं कर सका। पाकिस्तान के लिए लेग स्पिनर शादाब खान की गेंदबाजी फॉर्म चिंता का सबसे बड़ा विषय है।
ये भी पढ़े :- ICC वनडे विश्व कप 2023: डिज़्नी+हॉटस्टार पर 9 भाषाओं में स्ट्रीमिंग
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]